कौशाम्बी20सितम्बर23*रिटायर्ड वरिष्ठ आईपीएस हो सकते हैं कौशांबी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी
*कौशाम्बी* लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा कौशाम्बी सीट से प्रत्याशी बदलने की मूड में दिखाई पड़ रही है शीर्ष नेतृत्व में कई चेहरे टिकट पाने की लाइन में लगे हैं एक वरिष्ठ रिटायर्ड आईपीएस अफसर समेत खागा विधायक कृष्णा पासवान के पुत्र कौशांबी लोकसभा सीट से भाजपा से प्रबल दावेदार बताए जाते हैं वही समाजवादी पार्टी के सांसद रह चुके शैलेंद्र कुमार भी भाजपा से टिकट के प्रबल दावेदार हैं शीर्ष नेतृत्व मजबूत और टिकाऊ प्रत्याशी की तलाश में है सूत्रों की माने तो एक रिटायर्ड वरिष्ठ आईपीएस अफसर पार्टी शीर्ष नेतृत्व की नजर में योग्य दिखाई पड़ रहे हैं लगातार वह पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से संपर्क बनाए हुए हैं जिससे भारतीय जनता पार्टी आने वाले लोकसभा चुनाव में कौशांबी सीट से वरिष्ठ रिटायर्ड आईपीएस पर भरोसा जता सकती है सूत्रों की माने तो वरिष्ठ पूर्व आईपीएस को भाजपा कौशाम्बी लोकसभा से प्रत्याशी घोषित कर चुनाव मैदान में खड़ा कर सकती है वर्तमान सांसद विनोद कुमार सोनकर का भीतर खाने से पार्टी में जमकर विरोध हो रहा है शीर्ष नेतृत्व तक शिकायत हो चुकी है जिससे आने वाले लोकसभा चुनाव में कौशांबी सीट पर परिवर्तन होना असंभव नही लगता है

More Stories
नई दिल्ली30जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*आज का राशिफल*
नई दिल्ली30जून26*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
जयपुर29जून26*रेशु गुप्ता केस यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ तक पहुंची ‘न्याय की गुहार