कौशाम्बी20नवम्बर*अनावश्यक पुलिसिया उत्पीड़न और ओवरलोडिंग के खिलाफ विधायक ने एसपी को सौंपा ज्ञापन*
*विधायक डॉ पल्लवी पटेल ने पुल निर्माण में धांधली और कमीशन खोरी का आरोप सरकार और उनके लोगों पर लगाया है*
*कौशांबी* सिराथू विधानसभा से अपना दल समाजवादी गठबंधन की विधायक डॉ पल्लवी पटेल ने रविवार को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए कहा है कि जिले में अनावश्यक रूप से आम जनमानस के साथ पुलिसिया उत्पीड़न किया जा रहा है इसे तत्काल रोका जाए उन्होंने कहा कि ओवरलोडिंग वाहनों से दुर्घटनाएं होती हैं ओवर लोडिंग वाहन को रोके जाने की मांग सिराथू विधायक डॉ पल्लवी पटेल ने पुलिस अधीक्षक से की है एक दिन पहले शनिवार को डॉ पल्लवी पटेल ने गंगा नदी शहजादपुर में बने 292 करोड़ की लागत से पुल का निरीक्षण किया है पुल निर्माण के कुछ महीने बाद ही कई मीटर पुल घसा गया है जिससे दुर्घटना की आशंका थी डॉ पल्लवी पटेल ने पुल निर्माण में धांधली और कमीशन खोरी का आरोप सरकार और उनके लोगों पर लगाया है उन्होंने पुल निर्माण की उच्च स्तरीय जांच किए जाने की भी मांग की है उम्मीद जताई जा रही है कि जिले में ओवरलोडिंग और पुलिसिया उत्पीड़न नहीं बंद हुआ तो जल्द ही विधानसभा में सवाल जवाब हो सकता है इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री महेश चंद्र सोनकर पूर्व चेयरमैन कैलाश चंद्र केसरवानी जिला अध्यक्ष अपना दल विनोद कसेरा कमलेश पटेल डॉक्टर असलम मिनहाजुल कासिम हुसैन आशीष मौर्य तिलक पटेल आशीष पासी जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी दयाशंकर यादव बद्री प्रसाद पटेल आनंद पटेल कुलदीप सिंह पटेल सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे

More Stories
मुम्बई8अगस्त26*महराष्ट्र सरकार ने सिंगापुर स्थित मैपलट्री और सुरबाना जुरोंग के साथ महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए
हरिद्वार8अगस्त26*किसी के बाप की जागीर नहीं!!-तमन्ना मलिक
हल्द्वानी8अगस्त26*खूबसूरत बालों की लंबाई 271.50 सेमी (8 फीट 10 इंच) वाली रेणू धरियाल का नाम दर्ज हुआ गिनीज बुक में