कौशाम्बी20जून24*पुलिस ने कंटेनर ट्रक से बरामद किए 28 बैल,एक को किया अरेस्ट*,
*कौशाम्बी* में सैनी कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कोतवाली क्षेत्र के कमासिन चौराहे के पास घेराबंदी कर कंटेनर को पकड़ा है,पुलिस को कंटेनर ट्रक मे 28 बैल बरामद हुए है, पुलिस ने एक तस्कर को अरेस्ट किया है,पुलिस गौ तस्करों के बारे में पूछताछ कर रहीं है।
सैनी कोतवाली पुलिस को गुरुवार की सुबह मुखबिर से सूचना मिली की गोवंश से लदा एक केंटेनर बिहार की तरफ जा रहा है , मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी सैनी जयचंद्र शर्मा ने पुलिस फोर्स के कोतवाली क्षेत्र के कमासिन चौराहे के पास घेराबंदी कर कंटेनर को पकड़ लिया । पुलिस की तलाशी के दौरान कंटेनर में लदे 28 बैल को जब्त किया है। इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी को भी अरेस्ट किया और पूछताछ में जुट गई है।वही पुलिस ने कंटेनर ट्रक में लदे गोवंशों को उंचारावा में स्थित गौशाला में छोड़ दिया है।
इस मामले में सीओ सिराथू अवधेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया की मुखबिर की सूचना पर पुलिस द्वारा घेराबंदी के एक कंटेनर पकड़ा गया है जिसमे 28 गोवंश थे साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिखापढ़ी कर जेल भेज दिया गया है ।

More Stories
लखीमपुर खीरी 21 अप्रैल 26*जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है, आज तापमान 40 डिग्री पार कर 41 डिग्री तक पहुंच गया
लखनऊ21 अप्रैल 26*‘जन आक्रोश महिला पदयात्रा’ का आयोजन, बड़ी संख्या में मातृशक्ति की भागीदारी*
मिर्ज़ापुर 21 अप्रैल 26*The Family Dental Hospital’ का भव्य शुभारंभ: