कौशाम्बी18फरवरी24*तमंचा कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार*
*महगांव कौशाम्बी।* संदीपन घाट पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को अवैध तमंचे और जिन्दा कारतूस के साथ रविवार को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की है पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के द्वारा चलाए जा रहे अभियान एवं अपराधो के रोकथाम और अपराधियों की धर पकड़ अभियान को सफल बनाने में लिए संदीपन घाट थाना प्रभारी भुवनेश चौबे और पुलिस टीम ने एक शातिर किस्म के अपराधी को थाना क्षेत्र के तेरहमील तिराहे से अवैध तमंचा व कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया
संदीपन घाट थाना प्रभारी द्वारा बताया गया कि पकड़ा गया अभियुक्त सैफुद्दीन पुत्र स्व० भैय्या निवासी ग्राम उजिहिनी आईमा थाना संदीपन घाट को 18 फरवरी को तेरहमील तिराहे से एक अवैध तमंचा 315 बोर की जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया । पकड़े गए अभियुक्त के विरूद्ध संदीपन घाट पुलिस ने मुक़दमा पंजीकृत करके आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायलय के समक्ष प्रस्तुत किया।

More Stories
रोहतास29जुलाई26*मेगा ड्राइव : डीडीयू, सासाराम, डेहरी ऑन सोन एवं गया जंक्शन पर चला सघन टिकट जांच अभियान*
रोहतास29जुलाई26*डीयू में रेल कर्मचारियों के लिए निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, सैकड़ों कर्मचारियों ने उठाया लाभ*
बांदा 29 जुलाई 26 प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व बहुत धूमधाम से मनाया गया*