हरदोई29जुलाई26*सावन माह को लेकर पुलिस व NHAI अलर्ट: जहानीखेड़ा चौकी प्रभारी और NHAI टीम ने NH-30 पर बंद कराया अवैध मीडियन कट*
जहानीखेड़ा/पिहानी (हरदोई):आगामी पवित्र सावन माह और कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन और एनएचएआई (NHAI) अलर्ट मोड पर आ गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-30) पर दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और शिवभक्त कांवड़ियों व राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को एक बड़ा अभियान चलाया गया।
जहानीखेड़ा चौकी प्रभारी ने पुलिस बल और NHAI कॉरिडोर इंचार्ज श्री मोहित पांडेय की मौजूदगी में पिहानी मोड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर बने खतरनाक और अवैध मीडियन कट को स्थायी रूप से बंद करवा दिया।
🛑 *हादसों पर लगेगा लगाम, श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्राथमिकता*
पिहानी मोड़ पर बना यह मीडियन कट अक्सर तेज रफ्तार वाहनों और गलत दिशा से आने-जाने वालों के कारण हादसों का सबब बनता था। सावन के महीने में इस मार्ग से बड़ी संख्या में कांवड़िए और श्रद्धालु गुजरते हैं। किसी भी अप्रिय घटना या यातायात व्यवस्था में बाधा से बचने के लिए पुलिस प्रशासन और NHAI टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बैरिकेडिंग व कंक्रीट के जरिए कट को बंद करा दिया है।
”सावन माह में कांवड़ियों और आम जनता की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। NH-30 पिहानी मोड़ पर यातायात को सुगम बनाने और हादसों को रोकने के लिए NHAI टीम के साथ मिलकर मीडियन कट को बंद करा दिया गया है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।”
— _चौकी प्रभारी, जहानीखेड़ा_
🛣️ *NHAI कॉरिडोर इंचार्ज ने की सहयोग की अपील*
NHAI कॉरिडोर इंचार्ज श्री मोहित पांडेय ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। उन्होंने क्षेत्रवासियों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे किसी भी स्थिति में गलत दिशा (Wrong Side) में वाहन न चलाएं और निर्धारित यू-टर्न का ही प्रयोग करें।

More Stories
लखनऊ29जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
कानपुर नगर29जुलाई26*अपराध एवं चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विशेष पैदल गश्त अभियान चलाया गया।*
नई दिल्ली29 जुलाई 2026 |यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की प्रमुख खबरें