कौशाम्बी18जून*मण्डलायुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक ने तहसील मंझनपुर में सुनी जनशिकायतें*
*शासन की मंशा के अनुरूप शिकायतों के निस्तारण के दिये निर्देश*
*कौशाम्बी* मण्डलायुक्त प्रयागराज मण्डल प्रयागराज संजय गोयल एवं पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र डॉ0 राकेश सिंह ने तहसील मंझनपुर में जनशिकायतों को सुना एवं सम्बन्धित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व समयान्तर्गत निस्तारित करने के निर्देश दियें मण्डलायुक्त ने सभी अधिकारियों से कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप शिकायतकर्ताओं के शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाय। उन्होने कहा कि आईजीआरएस एवं सीएम हेल्पलाइन के तहत प्राप्त शिकायतों को भी निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारित किया जाय कोई भी शिकायत लम्बित न होने पाये सम्पूर्ण समाधान दिवस में तहसील मंझनपुर में कुल 46 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 03 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मंझनपुर प्रखर उत्तम सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें

More Stories
लखनऊ 29 मार्च 26*यूपी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन देगी योगी सरकार*
लखनऊ 29 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ 29 मार्च 26*सोमवार से शुरू होगी गेहूं खरीद, 3574 क्रय केंद्र स्थापित*