कौशाम्बी18अप्रैल24*मास्टर ट्रेनरों द्वारा मतदान कार्मिकों को दिया गया प्रथम प्रशिक्षण*
*जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान कार्मिकों को कार्यों/दायित्वों के संबंध में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*
*कौशाम्बी* लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए एम0वी0 कान्वेट स्कूल एण्ड कालेज,ओसा में मास्टर ट्रेनरों द्वारा मतदान कार्मिकों (पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारी प्रथम) को सामान्य एवं ई0वी0एम0 का प्रशिक्षण दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार राय ने मतदान कार्मिकों (पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारी प्रथम) को एम0वी0 कान्वेट स्कूल एवं कालेज,ओसा में दिये जा रहे प्रशिक्षण का निरीक्षण कर जायजा लिया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान कार्मिकों को उनके कार्यों/दायित्वों की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि आप लोग पूर्ण मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त करें व दिये गये निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करें तथा अपने कार्यों/दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करते हुए निर्वाचन निष्पक्ष,पारदर्शी, शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न कराए। निर्वाचन में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने ई0डी0सी0 (इलेक्शन ड्यूटी प्रमाण-पत्र) तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार कराए गए मतदान प्रतिशत संकलन ऐप के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी।
मास्टर ट्रेनर राकेश कुमार सिंह नीतीश यादव एवं श्री विकास पाण्डेय द्वारा मतदान कार्मिकों को सामान्य प्रशिक्षण यथा-वास्तविक मतदान तिथि के एक दिन पूर्व (पोलिंग पार्टी रवानगी के दिन) के कार्य/दायित्व की विस्तृत जानकारी/प्रशिक्षण दिया गया। इसी प्रकार मतदेय स्थल पर की जाने वाली कार्यवाही,बूथ व्यवस्था,वास्तविक मतदान के दिन की कार्यवाही, मॉक पोल, ईवीएम मशीनों का संयोजन, विशेष परिस्थिति आने पर की जाने वाली कार्यवाही, मतदान समाप्ति के नियत समय पर की जाने वाली कार्यवाही, मतदान समाप्ति के बाद की जाने वाली कार्यवाही आदि के बारे में विस्तृत जानकारी/प्रशिक्षण दिया गया।
मास्टर ट्रेनरों द्वारा मतदान कार्मिकों को ई0वी0एम0 का प्रशिक्षण यथा-वीवीपैट,बैलेट यूनिट एवं कंट्रोल यूनिट को आपस में संयोजित करना, मॉक पोल,स्पेशल टैग लगाना, ईवीएम मशीन की सीलिंग एवं मतदान से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं के विषय में विधिवत प्रशिक्षण दिया गया।
तकनीकी सहायक प्रशिक्षण दिलीप कुमार वर्मा द्वारा मतदान कार्मिकों को मतदान प्रतिशत संकलन ऐप के विषय में प्रशिक्षण दिया गया इस अवसर पर प्रभारी अधिकारी कार्मिक/मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण कुमार गोंड,अपर जिलाधिकारी प्रबुद्ध सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक सच्चिदानंद यादव,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कमलेंद्र कुमार कुशवाहा एवं तकनीकी सहायक प्रशिक्षण दिलीप कुमार वर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

More Stories
हरदोई 16 फ़रवरी 26*पिहानी में संविदा कर्मी की रहस्यमय मौत।पिहानी के मीर सराय में घर के भीतर फंदे से लटका मिला शव,
हरदोई 16 फ़रवरी 26*मौत को छूकर निकले 9 लोग: हरदोई में तिलक से लौट रहे परिवार की बोलेरो शारदा नहर में गिरी
कानपुर देहात 16 फरवरी 2026*जनपद में अवैध खनन / परिवहन पर सतर्क दृष्टि रखते हुए गठित टास्कफोर्स द्वारा की गई कार्रवाई