हरदोई 16 फ़रवरी 26*मौत को छूकर निकले 9 लोग: हरदोई में तिलक से लौट रहे परिवार की बोलेरो शारदा नहर में गिरी
हरदोई। खुशियों के माहौल के बीच शारदा नहर के किनारे एक ऐसी चीख गूंजी जिसने सबका दिल दहला दिया। तिलक समारोह से वापस लौट रहे एक परिवार की बोलेरो अनियंत्रित होकर सीधे शारदा नहर में जा गिरी। इस हादसे में गाड़ी सवार 9 लोगों की जान पर बन आई थी, लेकिन किस्मत ने साथ दिया और एक बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार, उन्नाव के औरास थाना क्षेत्र के दलेलपुर निवासी रणजीत कुमार अपनी बोलेरो (UP35BB8904) से परिवार के 8 सदस्यों के साथ हरदोई के अलादादपुर नेवादा गांव आए थे। कार्यक्रम के बाद घर वापसी के दौरान कासिमपुर थाना क्षेत्र में गाड़ी अचानक बेकाबू होकर नहर में समा गई।
इस घटना में सबसे बड़ी राहत की बात यह रही कि शारदा नहर में उस समय पानी का स्तर बेहद कम था। अगर नहर उफान पर होती तो परिणाम भयावह हो सकते थे। कम पानी होने के कारण गाड़ी पूरी तरह नहीं डूबी और सभी 9 लोग सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे।
सूचना मिलते ही कासिमपुर पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने भारी-भरकम क्रेन मंगवाकर घंटों की मशक्कत के बाद बोलेरो को नहर से बाहर निकाला। हादसे के बाद परिवार के सदस्य काफी डरे हुए थे, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर रवाना किया गया।

More Stories
हरिद्वार13जुलाई26*परम पूज्य सैनाचार्य स्वामी अचलानंद गिरि महाराज* के पावन सान्निध्य में यह दिव्य उत्सव भक्ति, भाव और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है
पूर्णिया13जुलाई26*अधिकारियों की विदाई और स्वागत, मुखिया अनवर ने दी शुभकामनाएं
कौशाम्बी13जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें