May 3, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी17सितम्बर23*"सेवा व सदभाव से भारत बनेगा विश्वगुरु- रोहणी त्रिपाठी*

कौशाम्बी17सितम्बर23*”सेवा व सदभाव से भारत बनेगा विश्वगुरु- रोहणी त्रिपाठी*

कौशाम्बी17सितम्बर23*”सेवा व सदभाव से भारत बनेगा विश्वगुरु- रोहणी त्रिपाठी*

*प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्म दिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाया गया*

*तिल्हापुर मोड कौशाम्बी।* नेहरू युवा केन्द के तत्वाधान में नेहरू युवा संगठन डकशरीरा द्वारा ऐतिहासिक बौद्ध नगरी कोसम खिराज के गढ़वा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिन सेवा दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अध्यक्ष रोहणी त्रिपाठी ने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजना, जनधन योजना, किसान सम्मान निधि व उज्जवला योजना आदि पर विस्तार से चर्चा की साथ ही उन्होंने कहा कि दिल्ली में आयोजित G 20 सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर अपनी नई पहचान बनाने में सफल रहा, दुनिया को अपनी भारतीय संस्कृति व विरासत से रूबरू कराया गया जिसकी पूरे विश्व में सराहना हुई। भारत पुनः विश्व गुरु बनने की दिशा में अग्रसर है । ऐसे में हम सभी देशवासियों का दायित्व है राष्ट्र निर्माण में सहयोग करें कार्यक्रम में बतौर मुख्य ग्राम प्रधान कोसम खिराज मुन्नू लाल दिवाकर ने सभी ग्रामवासियों को बताया कि भारत किस प्रकार नई उपलब्धियां कर रहा है और कहा जब गांव विकसित होगा तभी देश विकसित होगा हम सभी का दायित्व है कि अपने बालक बालिकाओं को शिक्षित करें और प्रधानमंत्री के सपनों को साकार करें। कार्यक्रम में स्वच्छता श्रमदान भी किया गया उसके बाद मेरी माटी मेरा देश के अंतर्गत घरों से एक-एक मुट्ठी मिट्टी और अक्षत एकत्रित किया गया कौशांबेश्वर संकट मोचन आश्रम में वृक्षारोपण भी किया गया। इस मौके पर कृष्ण कुमार रोहित मिश्र छविनाथ, आलोक, हर्ष, कौशिक अग्रहरि ,नीरज जयसवाल, राजा निषाद,संतोष केसरवानी, धर्म पाल दिवाकर, कलीम हसन,विजय पाल, अरविन्द कुमार पाण्डेय,सुधीर कुमार सिंह, राहुल विश्वकर्मा सहित दर्जनों युवा, ग्रामीण महिला पुरुष मौजूद रहे।