कौशाम्बी17सितम्बर23*पत्रकार के साथ मारपीट गाली – गलौज करने वाले सिपाही के खिलाफ सीओ से शिकायत*
*क्षेत्राधिकारी चायल ने कहा मामला संज्ञान में आया है दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी*
*कौशाम्बी।**जनपद में कुछ पुलिसकर्मी वर्दी को कलंकित करने में लगे हैं जो किसी प्रकार से वर्दी तो हासिल कर लिए हैं लेकिन वर्दी का फर्ज कैसे अदा करना है इनको जरा सा ज्ञान नहीं है। ऐसे पुलिस कर्मी समाज और विभाग दोनों के लिए घातक साबित होते हैं जिसके चलते पूरा पुलिस महकमा को शर्मसार होना है पड़ता है। महकमे की वर्दी कलंकित करने वाले पुलिस कर्मी गरीब, मजलूम एवं निर्दोष लोगों पर वर्दी का रौब गांठते हैं और गाली – गलौज व मारपीट भी करते हैं।
संदीपन घाट थाना क्षेत्र के पंडा चौराहा के पास शुक्रवार की रात होरीलाल, शिवसरण और ब्रजकली एक साथ तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या की खबर सुनकर अखंड भारत संदेश हिंदी दैनिक समाचार पत्र से राजकुमार पत्रकार घटनास्थल पर पहुंचकर खबर कवरेज करने जा रहा था लेकिन घटनास्थल से कुछ पहले सड़क किनारे खड़ा गोविंद शर्मा नाम का सिपाही राजकुमार पत्रकार को हांथ देकर रोक लिया और गाड़ी की चाबी छीनकर कहने लगा कि घटनास्थल पर पत्रकारों के जाने पर अधिकारियों ने रोक लगाई है जब राजकुमार पत्रकार ने उक्त सिपाही से सवाल जवाब किया तो सिपाही का पारा गरम हो गया और राजकुमार पत्रकार को जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली – गलौज एवं मारपीट कर मोबाइल छीन कर सड़क पर पटक दिया जिससे पत्रकार की मोबाइल फूट गई और बिना खबर कवरेज किए घर वापस लौट आया। इस संबंध में पीड़ित पत्रकार सीओ कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र दिया और दोषी पुलिस कर्मी गोविंद शर्मा के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर निलम्बन करते हुए कड़ी कार्यवाही की मांग की है।

More Stories
भागलपुर 10 मार्च 26*नगर निगम: वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विकासोन्मुख बजट पेश; बुनियादी ढांचे और स्वच्छता पर रहेगा विशेष जोर
अयोध्या 10 मार्च 26*मरकज मस्जिद में मुकम्मल हुई क़ुरआन तरावी
वाराणसी 10 मार्च 26*आईजीआरएस निस्तारण में इस बार वाराणसी जनपद का “तहसील सदर” प्रदेश में नंबर-1*