July 17, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी17जुलाई26*बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ एवं महिला सशक्तिकरण विधिक साक्षरता अभियान का आयोजन*

कौशाम्बी17जुलाई26*बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ एवं महिला सशक्तिकरण विधिक साक्षरता अभियान का आयोजन*

कौशाम्बी17जुलाई26*बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ एवं महिला सशक्तिकरण विधिक साक्षरता अभियान का आयोजन*

*कौशाम्बी।* सिराथू ब्लॉक में शुक्रवार को बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ” एवं महिला सशक्तिकरण विषय पर विधिक साक्षरता अभियान का आयोजन किया गया।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,के तत्वावधान में ब्लॉक सिराथू में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ एवं महिला सशक्तिकरण विधिक साक्षरता अभियान का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ पाराविधिक स्वयंसेवक सतीश सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने उपस्थित लोगों को विधिक साक्षरता,कानूनी जागरूकता तथा विभिन्न सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि,विधवा पेंशन योजना,जन्म एवं मृत्यु प्रमाण-पत्र से संबंधित अभिलेखों तथा उनकी विधिवत प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।कार्यक्रम में पाराविधिक स्वयंसेवक कृष्णा कपूर ने बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ अभियान, निःशुल्क विधिक सहायता, निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराने की व्यवस्था तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न कानूनी सेवाओं की जानकारी देते हुए लोगों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया इस अवसर पर पाराविधिक स्वयंसेवक अमरेंद्र प्रताप सिंह,अधिवक्ता पंकज कुमार,अधिवक्ता अंकित दुबे, बृजेश सोनकर,ब्लॉक सिराथू के कर्मचारीगण एवं ग्राम के अनेक सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा आमजन तक सरकारी योजनाओं एवं निःशुल्क विधिक सेवाओं की जानकारी पहुँचाना रहा।

 

Taza Khabar