कौशाम्बी17जुलाई25*ग्राम प्रधान के बैंक खाते में ट्रांसफर हो रही है ग्राम पंचायत की निधि*
*दरहा गाँव में व्याप्त भ्रष्टाचार गाँव की साफ सफाई सहित प्रशासनिक मत व टेंडर विज्ञापन का भुगतान ग्राम प्रधान के निजी बैंक खाते में*
*कौशाम्बी* ग्राम पंचायत में विकास कार्य कराए जाने के लिए सरकार से मिलने वाली ग्राम पंचायत की निधि की रकम से विकास ना करवा करके सीधा ग्राम प्रधान के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जा रहा है जो बड़े भ्रष्टाचार की ओर इशारा कर रहा है लंबे समय से चल रहे ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार की ओर अभी तक एडीओ पंचायत खंड विकास अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेकर जांच करवा कर दोषी ग्राम प्रधान वा पंचायत सचिव को निलंबित कर गिरफ्तारी करवा कर जेल नहीं भेजा है जिससे इन अधिकारियों की भी बड़ी लापरवाही संलिप्तता उजागर हो रही है ग्राम पंचायत में बढ़ते भ्रष्टाचार के बाद जिला पंचायत राज अधिकारी भी धृतराष्ट्र बने हुए हैं जिससे गांव में बढ़ते भ्रष्टाचार पर रोक नहीं लग सका है ताजा मामला नेवादा विकासखंड क्षेत्र के दरहा ग्राम पंचायत का है
नेवादा विकास खण्ड के दरहा गाँव में बीते पांच साल से भ्रष्टाचार अपने चरम पर हैं जिसे अभिलेखों के माध्यम से स्पष्ट रूप से देखा जा सकता हैं लेकिन खंड विकास अधिकारी कार्यालय के जिम्मेदारों को भ्रष्टाचार दिखाई नहीं पड़ रहा है उनके आंखें धृतराष्ट्र जैसी बनी हुई है ग्राम पंचायत में नियुक्त सचिव तथा ग्राम प्रधान के मधुर सम्बन्धों से ग्राम के विकास को मिलने वाली ग्राम विकास निधि का लाभ ग्राम के विकास में ना खर्च कर के उसे ग्राम प्रधान के निजी बैंक खाते में डाल दिया गया है अभिलेखों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत में साफ सफाई का कार्य कराया गया हैं जिसमें दस हजार चार सौ अठ्ठाइस रुपए खर्च किया गया है जिस रकम को किसी लेवर के बैंक खाते में ना डाल कर के सीधे ग्राम प्रधान के निजी बैंक खाते में डाल दिया गया है इतना ही नहीं प्रशासनिक मत का भुगतान की 9000 रुपए की रकम किसी ट्रेडर्स तथा अन्य व्यक्ति के बैंक खाते में ना डाल कर सीधे ग्राम प्रधान के बैंक खाते में डाल दिया गया इतना ही नहीं टेंडर विज्ञापन का भुगतान किसी मीडिया संस्थान व कर्मी के बैंक खाते में ना डाल कर के सीधे ग्राम प्रधान के बैंक खाते मे किया गया है जब साफ सफाई के सम्बन्ध में ग्रामीणों से जानकारी ली गई तो ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम प्रधान के द्वारा कोई सफाई कार्य नहीं किया गया है ऐसे भुगतान जो प्रबल भ्रष्टचार की ओर संकेत कर रहे है जिसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारी अनदेखा कर रहे है इस तरह के भुगतानों को चिन्हित कर लिखित रूप से स्पष्टीकरण नहीं लिया गया हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खण्ड सहायक पंचायत अधिकारी तथा ग्राम पंचायत सचिव दरहा के बहुत ही मधुर सम्बन्ध हैं और इस तरह के भुगतानों में बराबर की हिस्सेदारी रहा करती है जिस ओर ग्रामीणों ने जिला अधिकारी का ध्यान आकृष्ट करने और इन जिम्मेदार अधिकारियों व ग्राम प्रधान पर कठोरात्मक कार्यवाही की गुहार लगाई है

More Stories
प्रयागराज 25 मार्च 26*”स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य मुकुंदानंद को बड़ी राहत,
अयोध्या25 मार्च 26*27 मार्च को रामनवमी पर्व के लिए ज़िला प्रशासन ने व्यापक तैयारी शुरू की।
मथुरा 25 मार्च 26*मथुरा जिले के सभी तहसीलों में महिलाओं एवं बच्चियों को “MISSION SHAKTI”* के तहत किया गया जागरूक*