कौशाम्बी17जनवरी24*आईजी ने कौशाम्बी का किया भ्रमण,गारद के टर्न आउट, कार्यालयों का किया निरीक्षण,*
*कौशाम्बी।* प्रयागराज जोन आईजी प्रेम गौतम ने कौशाम्बी जनपद का भ्रमण और निरीक्षण किया। इस दौरान आईजी को पुलिस द्वारा गार्द ऑफ ऑनर की सलामी दी गई,आईजी ने सलामी के बाद गार्द के टर्न आउट का निरीक्षण किया।
आईजी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विभिन्न शाखाओं प्रधान लिपिक, वाचक कार्यालय, सीसीटीएनएस, आईजीआरएस, मीडिया सेल आदि का निरीक्षण किया, इस दौरान अभिलेखों के रख रखाव, साफ सफाई को चेक किया व कार्यों की समीक्षा की एवं संबंधित को आवश्यक निर्देश दिये।
तत्पश्चात आईजी द्वारा पुलिस कार्यालय के दुर्गा भाभी सभागार में एसपी एवं राजपत्रित अधिकारियों व समस्त शाखा/थाना प्रभारियों के साथ अपराध गोष्ठी की एवं जनपद पुलिस के कार्यों की समीक्षा कर आवश्य़क निर्देश दिये ।

More Stories
दिल्ली8जून2026*विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर दिल्ली मंडल में खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
हरदोई8जून26* पुलिस को बड़ी सफलता अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, 25 वाहन बरामद
हरदोई8जून26* रिश्ता ठुकराया तो बरसीं लाठियां,बहन की शादी से इनकार पर पिता-पुत्र को पीटकर लहूलुहान किया हरदोई