कौशाम्बी16मार्च24*सड़क पर गिट्टी डालकर लापता हो गए जिम्मेदार*
*ठेकेदार की लापरवाही है या सरकारी बजट कम पड़ गया क्यो नहीं बन पा रही कई महीनों से सड़क*
*महगांव कौशाम्बी।* चरवा से महगांव और जीटी रोड से जोड़ने वाली मुख्य मार्ग पर पैगम्बरपुर और मलाहरा गांव के पास सड़क पर गिट्टी डालकर सड़क बनाना जिम्मेदार भूल गए इन दिनों केन्द्र सरकार हो चाहे यूपी में योगी आदित्यनाथ की सरकार हो सड़क बनाए जाने के दावे करती हैं किन्तु वही कुछ जिम्मेदार जिनको सरकार के दावे से कोई फर्क नहीं पड़ता है उनको अपनी मनमानी करना है यही कारण है कि चरवा से महगांव को जीटी रोड से जोड़ने वाली सड़क ग्राम पंचायत महगांव के पैगम्बरपुर और मलाहरा गांव के पास पूरी तरह से ध्वस्त हो गई थी, कारण था की ग्रामीणों द्वारा सड़क पर पानी बहाए जाने से सड़क पानी के गड्ढों में तब्दील हो गई थी कई बार ख़बर चलाए जाने बाद अंततः जिम्मेदारों का ध्यान आकर्षित हुआ और सड़क के दोनो तरफ नाली बनाई गई और लगातार ही सड़क में भी काम लगा किंतु नाली तो बन गई लेकिन सड़क पर गिट्टी डालकर कर जिम्मेदार फरार हो गए हैं आखिर महीनो से यह सड़क क्यों नहीं नही बनी कई पीडब्ल्यूडी से सवाल करे या सरकार से सड़को के लिए तरह तरह के दावे करती हैं। करीब एक किलो मीटर की सड़क पर पैगम्बरपुर और मलाहरा गांव के पास इस रोड पर सफेद पत्थर व गिट्टी पड़ी है आए दिन राहगीर गिर कर चोटिल होते हैं, इसका जिम्मेदार कौन है? पीडब्ल्यूडी विभाग के पास इतनी सड़क बनाने का बजट कम पड़ गया या ठेकेदार की लापरवाही से अभी तक सड़क नही बन पाई है।

More Stories
सुल्तानपुर8अगस्त26*‘पास’ और ‘फीस’ की सिफारिश ने खोले रिश्तों के राज? वायरल पत्रों से मचा हड़कंप*
मुम्बई8अगस्त2026*गृहमन्त्री आज नेशनल अर्बन को-ऑपरेटिव फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (NUCFDC) के नए कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।*
मुम्बई8अगस्त26*महराष्ट्र सरकार ने सिंगापुर स्थित मैपलट्री और सुरबाना जुरोंग के साथ महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए