बाराबंकी16मार्च24*लोधेश्वर में कॉरिडोर के लिए आवंटित हुआ बजट, खुशी से गदगद हुए लोग
– कॉरिडोर बनाने में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा योगदान
– जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार का प्रयास सराहनीय
(शोभित शुक्ला)बाराबंकी। बहुत जल्द जिले के तहसील रामनगर स्थित प्रसिद्ध तीर्थ धाम लोधेश्वर महादेवा में दूर दराज से आने वाले पर्यटकों की आमद बढ़ जाएगी। क्योंकि सरकार इस पौराणिक शिव तीर्थ को पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित करने जा रही है। मुख्यमंत्री ने इस लोधेश्वर मंदिर के पौराणिक महत्व को समझते हुए अपनी चुनावी जनसभा में यहां कॉरिडोर बनाए जाने की घोषणा की थी। अब मंदिर के विकास और पर्यटन को लेकर धन का आवंटन भी हो गया है। जिसको लेकर यहां के क्षेत्रीय लोगों ने बात करने पर बताया कि महादेवा में कॉरिडोर बनने की बात सुनकर वह खुशी से गदगद है। इस अति प्राचीन इस शिव मंदिर पर प्रतिदिन सैकड़ों लोग जलाभिषेक करने आते है। महाशिवरात्रि और सोमवार को यहां पर मेले जैसा माहौल रहता है। इसके अलावा यहां छोटे बड़े मिलाकर चार मेलों का आयोजन होता है। जिसमें लाखों की संख्या में भीड़ एकत्रित होती है।महाशिवरात्रि पर आस-पास के जनपदों सहित कई जिलों के लोग लोधेश्वर महादेव शिव मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए पैदल आते है। तो वही अतिरिक्त मास के दौरान प्रतिदिन सैकड़ों लोग विभिन्न जिलों से जलाभिषेक करने के लिए पैदल और विभिन्न साधनों से पहुंचते है। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन को कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। पिछले दो बार चुनावी जनसभाओं में रामनगर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि लोधेश्वर महादेवा को काशी के तर्ज पर विकास किया जाएगा।अभी तक जितनी भी सरकारे आयी और जितने भी जनप्रतिनिधि इस क्षेत्र से चुनकर सदन तक पहुंचे किसी ने भी लोधेश्वर महादेवा के पौराणिक महत्व को नही समझा है। पूजारियों और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से बात हो गई है। अब लोधेश्वर महादेवा मंदिर को काशी विश्वनाथ मंदिर की तर्ज कर शीघ्र ही विकसित किया जायेगा। कुछ इस तरह से महादेवा कारिडोर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की घोषणा मुख्यमंत्री ने की थी। इसके बाद से ही यहां की जनता के मन में आस जग गई कि बहुत जल्द महादेवा में कॉरिडोर का निर्माण शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री के इस प्राथमिकता वाले कार्य में जिलाधिकारी बाराबंकी सत्येन्द्र कुमार ने अपना बेहतर योगदान दिया। जिसमें उन्होंने मंदिर से जुड़े लोगों से बातचीत कर यहां कॉरिडोर बनाए जाने के लिए अनुमति शासन को भेज दी। ऐसे में जब शुक्रवार को लोधेश्वर महादेवा को कारिडोर के रूप में विकसित करने के लिए धनराशि स्वीकृत कर दी गयी है। और उसकी पहली किस्त लगभग 7 करोड़ जारी कर दी गई है। तो यहां रह रहे लोग खुशी से गदगद है। जानकारी के मुताबिक यहां शीघ्र ही विकास और पर्यटन के कार्य शुरू कर दिए जायेगे।
*मुख्यमंत्री का बड़ा योगदान*
मंदिर के पास धर्मशाला बनाकर जनसेवा कर रहे सेवानिवृत्त शिक्षक जय नारायण अवस्थी बताते है कि महादेवा में कारिडोर बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा योगदान है। इसी तरह मंदिर के पुजारी आदित्य नाथ तिवारी ने बताया कि इस कार्य के लिए मुख्यमंत्री जी की जितनी सराहना की जाये कम है। वह जो कहते है, वह करते भी है। इस कार्य के शुरू होने से शिव-भक्तों में आपार खुशी है।

More Stories
जालौन29अप्रैल26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर उरई से बड़ी खबरें इस वक्त:
पूर्णिया बिहार 29 अप्रैल26 बैंकों पर पुलिस का पहरा: SP के आदेश पर जिलेभर में चेकिंग*
लखनऊ29अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!