कौशाम्बी15मई24*निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज की बैरिकेडिंग दीवाल गिरी, दबकर साइकिल सवार अधेड़ की मौत*
*रेलवे ठेकेदारों पर मुकदमा और मुआवजे की मांग कर ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा है*
*कौशाम्बी* संदीपन घाट थाना क्षेत्र में निर्माणधीन रेलवे ओवरब्रिज की बैरिकेडिंग दीवाल अचानक भारभरा कर गिर गई,दीवाल के मलबे में दबकर साइकिल सवार अधेड़ की मौत हो गई,घटना की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और जांच में जुट गई।
जानकारी के मुताबिक संदीपन घाट थाना क्षेत्र मरधरा गांव निवासी जगरूप पटेल उम्र 60 वर्ष साइकिल से घर से मूरतगंज जा रहे थे। वह जैसे ही जीवनगंज गांव के समीप निर्माणधीन रेलवे ओवर ब्रिज के बगल से सर्विस रोड से गुजर रहे थे। तभी ओवरब्रिज में लगी रेडीमेड दीवाल उसके ऊपर गिर गई। जिसमें दबाकर उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर संदीपन घाट पुलिस और मूरतगंज चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया मौत की जानकारी मिलती ही मौके पर सैकड़ो लोगों की भीड़ लग गई है परिवार के लोग भी रोते बिलखते पहुंच गए हैं रेलवे ठेकेदारों पर मुकदमा और मुआवजे की मांग कर ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा है
और जांच शुरू कर दी।
More Stories
नई दिल्ली 20 सितंबर 26*राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल से गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी।
कानपुर नगर 20 सितंबर 26*फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन का फर्जी बैनामा कराने वाला 10 हजार का इनामी गिरफ्तार
उन्नाव20 सितंबर 26*डेडलिफ्ट चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विभिन्न भार वर्गों में शानदार प्रदर्शन