कौशाम्बी15दिसम्बर23*श्रीमद् भागवत कथा के पूर्व सिर पर कलश रखकर भक्तों ने किया नगर भ्रमण*
*कौशाम्बी* जनपद मुख्यालय मंझनपुर के ओसा स्थित वृद्धजन आश्रम में श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ कथा का आयोजन 15 दिसंबर से शुरू हो गया है श्रीमद् भागवत कथा की सफलता को लेकर श्रीमद् भगवान कथा के प्रारंभ के पूर्व मुख्य श्रोता सावित्री शुक्ला और कन्हैया प्रसाद शुक्ला सहित सैकड़ो महिला पुरुष भक्तों ने सिर पर कलश रखकर नगर भ्रमण किया भागवत कथा का आयोजन संयुक्त जिला चिकित्सालय परिवार द्वारा आयोजित किया गया है कथा व्यास आनंद धाम सरकार महर्षि नागेंद्र जी महाराज गुरुजी श्री धाम वृंदावन धाम श्री धाम चित्रकूट के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन हो रहा है श्रीमद् भागवत कथा के प्रसंग को सुनने के लिए भगवत कथा पंडाल में पहले दिन महिला पुरुष भक्तों की भारी भीड़ मौजूद रही।

More Stories
उज्जैन 12सितंबर 26*बजरंग बली की शक्ति देख प्रशासन हुआ नतमस्तक, नहीं हटेगी मूर्ति*
उन्नाव 12सितंबर 26* उ0प्र0 उद्योग व्यापार संगठन के मेगा हेल्थ कैंप में डेढ़ सौ से अधिक लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
गाजियाबाद 12सितंबर 26*इंदिरापुरम डी-मॉल कैफ़े में दबँगो की दबँगई ढा रही कहर