कौशाम्बी15अप्रैल24*गंगा घाट पर उतराता हुआ मिला युवक का सड़ा गला शव*
*कोखराज कौशाम्बी* कड़ा धाम कोतवाली क्षेत्र के कड़ा गंगा घाट पर एक युवक का सड़ा गला हुआ शव अचानक से उतराता हुआ देखकर घाट पर हड़कंप मच गया,घाट पर मौजूद लोगों ने पुलिस को शव मिलने की सूचना दी,सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची कड़ा धाम पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई।
कड़ा धाम थाना क्षेत्र के कड़ा कुबरी गंगा घाट पर सोमवार को एक युवक का सड़ा गला हुआ शव उतराता हुआ आ गया,घाट पर मौजूद लोगों ने बताया कि प्रतापगढ़ जनपद के मानिकपुर की ओर से बहकर शव आया हुआ हो सकता है,पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई।

More Stories
कानपुर नगर 18 नवम्बर 26*कानपुर में अधिवक्ताओं की हड़ताल को मिला व्यापक समर्थन, कचहरी में न्यायिक कार्य पूरी तरह ठप
मथुरा 18 नवंबर 26*थाना जमुनापार पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को 01 अवैध हथियार सहित किया गया गिरफ्तार ।*
कौशाम्बी 18 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ खास खबरें