April 22, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी11फरवरी24*कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का हुआ शुभारंभ*

कौशाम्बी11फरवरी24*कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का हुआ शुभारंभ*

कौशाम्बी11फरवरी24*कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का हुआ शुभारंभ*

*कौशाम्बी* । प्रयागराज की पवित्र पावन धरती पर मेला क्षेत्र में बड़े धार्मिक आयोजनों की शुरुआत हो चली है। हर तरफ मानवता, सेवा और संस्कार की सीख लेने के लिए भीड़ उमड़ रही है। देश के हर हिस्से से शिष्यों की मंडलियां बाबाओं के शिविरों में पहुंच रही है। वही मंझनपुर तहसील क्षेत्र के निमतापुर गांव की श्रीमती मालती देवी यादव पत्नी स्वर्गीय अम्बोल सिंह के द्वारा प्रयागराज की पवित्र पावन धरती पर एक माह का संकल्प पूरा करते हुए कुंभ मेला में 10 से 16 फरवरी तक 7 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा कार्यक्रम किया जा रहा है, जिसमें 10 फरवरी शनिवार को दीनबंधु नगर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। उसके बाद श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ किया है। साथ ही 16 फरवरी को भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। संजीव कुमार यादव ने बताया कि प्रयागराज मेला में एक माह का संकल्प पूरा करते हुए साधुओं सन्तो का दर्शन का शौभाग्य प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर संजीव कुमार यादव सहित जनपद के श्रीमती मालती देवी श्रीमती पुष्पा यादव विजय बहादुर यादव लल्लू यादव संजीव यादव लालजी यादव योगेश यादव श्लोक यादव तमाम श्रद्धालु कल्पवासी मौजूद रहे

Taza Khabar