कौशाम्बी11अप्रैल*नायब तहसीलदार के रहते आखिर एसीओ को क्यों नही हटाया गया*
*सहायक चकबंदी अधिकारी का विवादों से रहा है गहरा नाता*
*रिपोर्ट.अंजनी कुमार पांडेय*
*कौशाम्बी ब्युरो।* जनपद के तहसील सिराथू के भी अजब-गज़ब कारनामे है। कारनामे ऐसे की आम आदमी की जिंदगी से सीधा असर हो मगर उसे मालूम तक न हो। हो भी क्यों जब उसका साथ देने के लिये उसी मानसिकता का उच्चाधिकारी मिल जाय तो फिर क्या कहना।
मालूम हो सिराथू तहसील में कई महीने पहले नायब तहसीलदार का पद रिक्त चल रहा था इसके पूर्व दिपांकर सोनकर नायब तहसीलदार को ट्रेनिंग सेंटर जाना पड़ा जिसमे लगभग 6 माह लग गया तब तक कार्य प्रभावित न हो जिसके चलते जिलाधिकारी ने सहायक चकबंदी अधिकारी को सिराथू से सम्बद्ध कर दिया। हालांकि कुछ दिन बाद ही नायब तहसीलदार की नई पोस्टिंग के चलते नए नायब तहसीलदार की नियुक्त सिराथू तहसील में हो गई। लेकिन सहायक चकबंदी इतने दिनों में सहायक चकबंदी अधिकारी की जुगलबंदी तहसील के ही उच्चाधिकारी से हो गई जिसके चलते उसको वो सारी सुख सुविधाएं मुहैया की जाती है जो उपजिलाधिकारी की सुविधाएं होती है।
हालांकि जब से सहायक चकबंदी अधिकारी को यहाँ सम्बद्ध किया गया है तब से किसी न किसी विवाद से गहरा नाता रहा है अभी हाल ही में पहाड़पुर ग्रामसभा के 1 व 3 नंबर पैमाइश में पक्षपात का आरोप भी लगातार सुर्खियों में रहा है इतना सब होने के बाद भी सहायक चकबंदी अधिकारी को सिराथू से नही हटाया गया है। जबकि लोगों का आरोप है कि नायब तहसीलदर के रहते सहायक चकबंदी अधिकारी का क्या काम है। वही नायब तहसीलदार की नियुक्ति को लगभग 6 माह बीत रहे है फिर भी सहायक चकबंदी अधिकारी को तहसील से नही हटाया जा सका है।

More Stories
मथुरा14जुलाई26*मथुरा के गोवर्धन चौराहे पर मुलायम सिंह और अखिलेश यादव की तस्वीर वाला विवादित पोस्टर,
महोबा14जुलाई26*चरखारी में 60 वर्षीय महिला की पत्थरों से कुचलकर हत्या, आरोपी शराबी गिरफ्तार
मथुरा14जुलाई26*हत्या के अभियोग में वांछित2 अभियुक्तगण को दौराने पुलिस मुठभेड किया गया गिरफ्तार।