April 20, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी09मार्च24*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर खास खबरें

कौशाम्बी09मार्च24*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर खास खबरें

कौशाम्बी09मार्च24*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर खास खबरें

[09/03, 8:58 pm] +91 99191 96696: *बुजुर्ग महिला के साथ बाइक सवार बदमाशो ने की लूट*

*पीड़िता को ही परेशान कर रही थाना चौकी पुलिस*

*कौशाम्बी।* संदीपनघाट थाना क्षेत्र में बकरी चरा रही बुजुर्ग महिला के साथ बाइक सवार बदमाशो ने दिन दहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया है,बुजुर्ग महिला की नाक की कील लूट कर भाग रहे बदमाशो को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पिटाई कर दी,घटना की सूचना पुलिस चौकी पर देने गयी पीड़िता और उसके बेटे को ही पुलिस चौकी का सिपाही ऋषि जबरन जेल भेजने की धमकी दे रहा है। सूचना पर पहुंची संदीपन घाट थाना पुलिस भी पीड़िता और उसके बेटे के साथ ही अभद्रता करना शुरू कर दिया और पीड़िता के बेटे को जबरन जीप में बैठाने पर जमकर हंगामा हुआ है। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस जबरन उनको परेशान कर रही है। थाना और चौकी पुलिस की गतिविधियों से लगता है कि लुटेरे से उसके गहरे संबंध है।

संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज के पास बकरी चरा रही बुजुर्ग महिला मेघनी देवी पत्नी मसूरियादीन के पास रुककर बाइक सवार दो लोग मूरतगंज का रस्ता पूछे और उसके नाक की कील छीनकर भागने लगे,थोड़ी दूर जाने पर ही उनकी बाइक बंद हो गई और ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पिटाई कर दी।बदमाशो के पकड़े जाने की सूचना पीड़िता के बेटे अशोक ने मूरतगंज पुलिस को दी,घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशो का पीएचसी मूरतगंज में इलाज कराया,वही पीड़िता का आरोप है कि पुलिस उसे और उसके बेटे को ही जेल भेजने की धमकी दे रही है आखिर लुटेरों को पकड़ कर उनको पीटना और पुलिस को सौपना आईपीसी की किस धारा में गुनाह है लेकिन थाना चौकी पुलिस लुटेरों से इस तरह रिश्ता बना कर रख रही है की पूरी पुलिस वर्दी कलंकित हो रही है।

[09/03, 9:22 pm] +91 96485 18828: *बालिका से छेड़खानी के बाद पुलिस ने कराया समझौता बालिका हुई गायब*

*पुलिस ने पूर्व की भांति इस बार भी आरोपी युवक के विरुद्ध नहीं दर्ज किया है मुकदमा*

*सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि नाबालिग बच्चियों के साथ किसी प्रकार की छेड़खानी गंभीर अपराध है*

*कौशांबी* पिपरी थाना क्षेत्र के निजामपुर पुरैनी गांव की एक नाबालिग बालिका स्कूटी से प्रतिदिन स्कूल पढ़ने जाया करती थी रास्ते में उसके साथ एक युवक आए दिन छेड़खानी करता था जिससे बालिका पीड़ित थी युवक की हरकत को बालिका ने अपने परिजनों से बताया जिस पर परिजनों ने मामले की सूचना 19 नवम्बर 2023 को स्थानीय थाना और पुलिस चौकी को दिया पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद चौकी पुलिस ने युवक पर मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेजने के बजाय बालिका से तहरीर वापस लेने का दबाव बनाया और मामले में सुलह समझौता करा दिया नाबालिग बालिका से छेड़खानी में भी थाना पुलिस समझौता कराने लगी है जबकि सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि नाबालिग बच्चियों के साथ किसी प्रकार की छेड़खानी गंभीर अपराध है लेकिन थाना पुलिस को सुप्रीम कोर्ट के निर्देश की जानकारी होने के बाद वह कानून का पालन करने को तैयार नहीं है बालिका से छेड़खानी के इस मामले में पुलिस द्वारा कराए गए सुलह समझौता के बाद आरोपी युवक की हरकत बढ़ गई और वह बालिका से लगातार छेड़खानी करने लगा बताया जाता है कि 09 मार्च को सुबह बालिका घर से स्कूल जाने के लिए स्कूटी लेकर निकली थी लेकिन बालिका स्कूल नहीं पहुंची स्कूल की छुट्टी होने के बाद जब बालिका वापस घर नहीं लौटी तो परिजन परेशान हो गए संभावित स्थान पर बालिका की खोज भी किया लेकिन बालिका का कहीं सुराग नहीं लगा है बालिका जिस स्कूटी को लेकर स्कूल जाती थी उस स्कूटी का भी कहीं सुराग नहीं लगा है मोबाइल फोन पर भी बालिका से परिवार के लोगों की बात नहीं हो रही है जिससे परिजनों की चिंता बढ़ गई और परिजनों ने आशंका जाहिर की है कि बालिका का अपहरण कर लिया गया है मामले की शिकायत बालिका के पिता ने थाना पुलिस से की है खबर लिखे जाने तक पुलिस ने पूर्व की भांति इस बार भी आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा नहीं दर्ज किया है।

Taza Khabar