कौशाम्बी09मार्च24*बेशकीमती कब्जा भूमि पर चला नगर पंचायत का बुल्डोजर*
*पूर्व चेयरमैन ने अपने कार्यकाल के दौरान टीन डालकर किए थे कब्जा*
*अझुवा कौशांबी* आदर्श नगर पंचायत अझुवा वार्ड नं 2अंबेडकर नगर दलित बस्ती के पास निर्माणाधीन धोबीघाट तालाब के पास गाटा संख्या 157 तलाबी नंबर पर कई वर्ष पूर्व नगर पंचायत अझुवा के पूर्व चेयरमैन ने टीन डालकर अवैध कब्जा कर लिया था जिसे नगर पंचायत अध्यक्ष शांती कुशवाहा ने आज शनिवार को अपने कर्मचारियों व जेसीबी भेजकर अवैध कब्जा मुक्त करा दिया वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ओमप्रकाश कुशवाहा ने बताया कि उक्त भूमि पर कुछ लोग अवैध कब्जा के फिराक में थे ।पूर्व चेयरमैन और दूसरे व्यक्ति जो कब्जा के फिराक में थे दोनो की आपसी सहमति से मामले का निस्तारण किया गया है अवैध कब्जे से खाली हुई भूमि के सामने बाउंड्री बनवाकर शीघ्र ही ओपन जिम का निर्माण कराया जाएगा।

More Stories
महोबा 2 मार्च 26*घाटमपुर को 4विकेट से हरा कर विजेता बनी फतेहपुर टीम
महोबा 2 मार्च 26*निरंकुश अफसर शाही से बुंदेलखंड की दशा बदहाल,पूर्व मंत्री कुंवर बादशाह सिंह ने किया राजनीतिक चेतना का आवाहन
पूर्णिया बिहार2मार्च 26* होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन: भाजपा जिला मंत्री नूतन गुप्ता ने दी सामाजिक एकता का संदेश