कौशाम्बी09जनवरी24*भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष का निधन*
*भरवारी कौशाम्बी* जिले के भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष,पूर्व विधानसभा,लोकसभा चुनाव प्रभारी रहे लोकतंत्र सेनानी यशपाल केशरी उम्र 70 वर्ष का मंगलवार की दोपहर में अचानक हार्ट अटैक से निधन हो गया है।यशपाल केशरी मुंबई में अपने रिश्तेदारी में घूमने गए हुए थे और उन्हे घर पर बैठे बैठे ही हार्ट अटैक आया और उनका निधन हो गया,उनके निधन की सूचना जैसे ही कौशाम्बी में उनके परिजनों को मिली तो परिजनो में कोहराम मच गया,वही यशपाल केशरी के निधन से भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। यशपाल केसरी 4 भाई एवं एक बहन थे और यह अक्सर अपने रिश्तेदार साढू के यहां मुंबई में ठंड के महीने में जाकर समय व्यतीत करते थे मंगलवार को दोपहर खाना खाकर बैठे थे तभी हृदय गति रुकने से उनकी मौत हो गई है
जिले के नगर पालिका परिषद भरवारी निवासी यशपाल केशरी का RSS और भाजपा से अत्यधिक नजदीकी रही है,यशपाल जी भाजपा से कौशाम्बी के जिलाध्यक्ष रहे,वही 2019 में प्रतापगढ़ लोकसभा से चुनाव प्रभारी बनाकर पार्टी ने भेजा था।यशपाल मीसा बंदी में जेल गए थे और लोकतंत्र सेनानी थे।यशपाल को लोकतंत्र सेनानी के रूप में सरकार द्वारा जारी सभी सुविधाएं मिल रही थी,उनका उनकी पत्नी के अलावा और कोई पुत्र अथवा पुत्री नही है दो दशक पूर्व उनके एक पुत्र की बीमारी के चलते मौत हो चुकी है।उनके भाई ओम प्रकाश केशरी कौशाम्बी जनपद के वरिष्ठ पत्रकार है।यशपाल केशरी के निधन से भाजपा को बड़ी क्षति हुई है। और भरवारी सहित पूरे जिले में शोक की लहर है

More Stories
लखनऊ29अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!
लखनऊ29अप्रैल26*किन्नरों का बधाई लेना कानूनी अधिकार नहीं:हाईकोर्ट*
मेरठ 29अप्रैल26*आज, 29 अप्रैल को, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने जा रहे हैं -*