April 25, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी09जनवरी24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर खास खबरें

कौशाम्बी09जनवरी24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर खास खबरें

[09/01, 6:06 pm] +91 90050 12271: दुखद समाचार

भरवारी नगर पालिका परिषद अंतर्गत कस्बा भरवारी के मेहता रोड निवासी एवम भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष यसपाल केशरवानी पुत्र स्व जगन्नाथ प्रसाद उम्र लगभग 70वर्ष का आज बॉम्बे में ह्रदय गति रूक जाने की वजह से उनका निधन हो गया है l

यह चार भाई एवम एक बहन थे यह अक्सर जड़ा के मौसम में बॉम्बे में अपने सारू के यहां जड़ा ब्यवतीत करके आते थे l

आज दोपहर को खाना खा कर बैठे थे तभी इनको ह्रदय गति रुकने से मौत हो गई जिनकी अंतिम शव यात्रा बॉम्बे से आने के बाद ही होगी l इनके निधन की खबर से सारा मोहल्ला शोक में डूब गया l

[09/01, 7:57 pm] +91 99191 96696: *आबकारी निरीक्षक की मिली भगत से फर्जी दुकान चलवाने पर पीड़ित दुकान धारक ने मुख्यमंत्री से की शिकायत*

*कौशाम्बी।* चरवा थाना अंतर्गत समसपुर गांव के मिठाई लाल पुत्र स्व राम दुलारे की बेरूआ चौराहा पर सरकारी देशीं शराब की लाइसेंसी दुकान संचालित हैं। उन्होंने चायल सर्किल के आबकारी निरीक्षक से शिकायत किया कि हमारे देशी शराब ठेका के अन्तर्गत मलाक नागर (जीवन गंज रेलवे फाटक) के पास एक फर्जी देशी शराब की दुकान संचालित हो रही है। जिससे व्यवसाय प्रभावित हो रहा है और बिक्री नही होती है। जिससे राजस्व की क्षति हो रही है। और बिक्री न होने के कारण कोटा नहीं उठ पाता है कोटा उठान में परेशानी होती है। सर्किल निरीक्षक ने कहा कि वह दुकान मेरे द्वारा संचालित करवायी जा रही है। यदि तुमने कोई विरोध किया तो तुम्हारी दुकान का लाइसेंस निरस्त कर दूंगा। पीड़ित दुकान धारक ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन, आबकारी मंत्री उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ,आबकारी आयुक्त प्रयागराज जोन प्रयागराज,पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज, जिलाधिकारी कौशाम्बी, पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी, जिला आबकारी अधिकारी कौशाम्बी से शिकायत किया। और फर्जी तरीके से संचालित देशी शराब की दुकान को बंद करवाते हुए कार्यवाही की मांग किया।

[09/01, 8:15 pm] +91 81156 50600: *रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात महिला का छिन्न भिन्न शव,पुलिस कार्रवाई में जुटी*

*अझुवा कौशांबी* सैनी कोतवाली के अटसराय रेलवे स्टेशन के पास दिल्ली हावड़ा रेलमार्ग अप लाइन पर खंभा नंबर 887/15/17 के पास अज्ञात महिला उम्र तकरीबन 50 वर्ष का चीथड़े उड़ा शव मिला है जिसकी सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में शिनाख्त के प्रयास करते हुए पोस्टमार्टम को भेज दिया है महिला नीले रंग की प्रिंट दार साड़ी ,सफेद रंग का साया,गुलाबी ब्लाउज,लाल हरे रंग की कढ़ाई दार शाल पहने थी महिला चीथड़े में तब्दील हो गई थी आज मंगलवार सुबह की घटना थी।खबर लिखे जाने तक अधेड़ महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।

[09/01, 8:26 pm] +91 99191 96696: *किराना दुकानदार ने किया बालिका से दुष्कर्म का प्रयास*

*चरवा कोतवाली इलाके के एक गांव में हुई घटना*

*कौशाम्बी।* चरवा कोतवाली इलाके के एक गांव में किराना का सामान खरीदने गई बालिका के साथ दुकानदार ने दुष्कर्म का प्रयास किया। बालिका के चिल्लाने पर आरोपी ने उसे धमकी देकर भगा दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है। वह अपनी दो बेटियों के साथ अकेले रहती है। सप्ताह भर पहले उसकी छह वर्षीय बेटी किराना का समान खरीदने गांव की एक दुकान पर गई थी। इस दौरान बालिका के साथ दुकानदार ने दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने बालिका को जान से मारने की धमकी दी। इससे सहमी बालिका घर आकर गुमशुम सी रहने लगी। रविवार को काफी समझाकर पूछने पर उसने घटना के बारे में अपनी बड़ी बहन को बताया। इस पर बालिका की मां ने पुलिस को तहरीर दी। थानाध्यक्ष बलराम सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

[09/01, 9:20 pm] +91 81156 50600: *सरकार हर गरीब के जीवन में खुशहाली लाने का कार्य कर रहीं है-उप मुख्यमंत्री*

*ग्राम-अटसराई में स्थित तालाब को भव्य अमृत सरोवर बनाने के निर्देश*

*अझुवा कौशाम्बी* प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज ग्राम पंचायत-अटसरई में आयोजित “विकसित भारत संकल्प यात्रा” कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि *“विकसित भारत संकल्प यात्रा”,* यह देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का गरीब कल्याण के लिए, किसानों के उत्थान के लिए, नौजवानों के उज्ज्वल भविष्य के लिए एवं सबके जीवन में खुशहाली लाने के लिए समर्पित कार्यक्रम हैं, प्रधानमंत्री ने इस कार्यक्रम के तहत यह भी व्यवस्था की है कि विभिन्न विभागों के स्टॉल भी लगाये जाय। इन स्टॉलों का उद्देश्य छूटे हुए पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना है। उन्हांने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए बहुत बड़ा अभियान चल रहा हैं। मा0 प्रधानमंत्री जी ने नारी शक्ति वन्दन अधिनियम-2023 को संसद में कानून बनाया है। आने वाले समय में ग्राम प्रधान व नगर पालिका की तरह 33 प्रतिशत महिलायें लोकसभा में चुनकर जायेंगी, उनके लिए सीटें आरक्षित करने का कार्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नेतृत्व वाली सरकार ने किया हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष-2017 से पूर्व जनपद कौशाम्बी में विकास के कार्य ठप पडे थे, वर्ष-2017 में सरकार बनने पर जनपद कौशाम्बी में लगभग 51 हजार गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि जिनको आवास मिला है, उन्हें शौचालय, उज्ज्वला योजना के तहत निःशुल्क गैस कनेक्शन आदि योजनाओं से लाभान्वित भी किया गया है। जनपद कौशाम्बी में एक लाख 80 हजार लोगों को उज्ज्वला योजना के तहत निःशुल्क गैस कनेक्शन दिया गया है। मा0 प्रधानमंत्री जी ने कहा कि जब मैं छोटा था, मॉ चूल्हा पर खाना बनाती थी, जब वे प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने निश्चय किया कि गरीबी के कारण जो दुख मेरी मॉ ने झेला है, वह दुख देश की किसी मॉ, बहन को नहीं झेलना पड़ेंगा, उन्हें निःशुल्क गैस कनेक्शन देने का कार्य किया गया ताकि उन्हें चूल्हें के धुऑ से मुक्ति मिल सकें।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीबों को दीपावली व होली पर गैस भराने के लिए धनराशि देने का भी कार्य कर रहें हैं। सौभाग्य योजना के तहत गरीबों को निःशुल्क विद्युत कनेक्शन देने का कार्य किया है, मोदी जी की मंशा है कि किसी गरीब के घर में अंधेरा नहीं रहना चाहिए। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत विगत लगभग 03 वर्षों से गरीबों को निःशुल्क राशन देने का कार्य किया जा रहा है, जिसे प्रधानमंत्री ने आगामी 05 वर्षों के लिए और बढ़ा दिया है। *उ0प्र0 में 15 करोड़ यूनिट को निःशुल्क राशन देने का कार्य किया जा रहा हैं।* उन्हांने ग्रामवासियों से कहा कि जो पात्र लोग योजना यथा-आवास, पेंशन व गैस कनेक्शन आदि के लाभ से छूट गये हैं, वे लगाये गये स्टॉलों पर पंजीकरण कराकर योजना से लाभान्वित हों। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत प्रतिवर्ष रू0-06 हजार देने का कार्य प्रधानमंत्री द्वारा किया जा रहा है। जनपद कौशाम्बी में 02 लाख 16 हजार 804 किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिल रहा हैं। उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी ने वर्ष-2047 तक देश को विकसित बनाने का संकल्प लिया है, देश विकसित बनेंगा तो गरीबों का विकास होगा, देश के विकास का मतलब गरीब का विकास। उन्हांने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मन्दिर का निर्माण कार्य हो रहा है। 22 जनवरी 2024 को लगभग 500 वर्ष बाद रामलला राम मन्दिर में विराजमान होंगे। उन्हांने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी ने कहा है कि 14 जनवरी से 22 जनवरी तक देश का हर ग्राम, अयोध्या धाम है, जैसे अयोध्या में स्वच्छता का अभियान चल रहा है, वैसे ही हर गॉव में स्वच्छता अभियान चलेंगा। हर ग्राम अयोध्या धाम, हर मन्दिर राम मन्दिर है। उन्हांने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में विश्वनाथ कॉरीडोर बनाने के साथ ही कौशाम्बी सहित देश में 300 मेडिकल कॉलेज बनाने का भी कार्य किया गया है। उन्हांने कहा कि अगर अयोध्या, काशी व मथुरा की सड़कें अच्छी बनी हैं, तो वहींं जनपद कौशाम्बी सहित सम्पूर्ण प्रदेश में भी अच्छी सड़कें बनाने का कार्य किया गया है। उन्हांने कहा कि विकास का जो पिक्चर आप देख रहें है, अभी तो वह झॉकी है, बहुत व्यापक पिक्चर दिखाना बाकीं हैं। भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है, हर गरीब के जीवन में खुशहाली लाना है। प्रधानमंत्री जी द्वारा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना शुरू की गई है, जिसका लाभ बहुत से युवाओं को मिलेंगा। उन्हांने कहा कि सरकार की मंशा है कि जो व्यक्ति जिस योजना के लिए पात्र है, उसे उस योजना का लाभ मिलें, कोई भ्रष्टाचार करता है तो उसे जेल भेजने का कार्य किया जायेंगा, यदि कोई अच्छा कार्य करता है तो उसे सम्मान व पुरस्कार देने का कार्य किया जायेंगा।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आयुष्मान योजना के तहत गरीबों को निःशुल्क इलाज कराने की गारण्टी दी है, गरीब को इलाज कराने के लिए अपना घर, जमीन व आभूषण बेचने की जरूरत नहीं है, आयुष्मान भारत योजना के तहत रू0-5 लाख तक का निःशुल्क इलाज करा सकता हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जल-जीवन मिशन के तहत समाज के सभी वर्गों के घर तक नल से जल पहुॅचाने का कार्य किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि हर-घर नल से जल पहुॅचेंगा, परन्तु पानी की बरबादी न करें, आने वाली पीढ़ी को जल संकट का सामना करना पड़ सकता है, हम सबको जल संरक्षण का भी संकल्प लेना होगा। उन्होंने सम्बोधन के दौरान ग्राम-अटसराई में स्थित तालाब को भव्य अमृत सरोवर बनाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दियें। इसके साथ ही उन्हांने सम्बन्धित अधिकारियों से कहा कि गॉव के चकरोडों पर हुए अवैध अतिक्रमण को हटाकर गॉव वालों को आने-जाने के लिए मार्ग बनाया जाय। उन्हांने कहा कि नलकूप विद्युत कनेक्शन लेने वाले किसानों को 01 अप्रैल 2023 से विद्युत बिल नहीं जमा करना है, मा0 प्रधानमंत्री जी के आदेश पर नलकूप का विद्युत बिल देने का कार्य सरकार कर रहीं हैं। उन्हांने कहा कि बेटियों को कन्या सुमंगला योजना का लाभ तथा गरीब घर की बेटियां की शादी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत कराने का कार्य सरकार कर रहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार हर गरीब के जीवन में खुशहाली लाने का कार्य कर रहीं है।

उप मुख्यमंत्री ने ग्रामवासियां को पंचप्रण की शपथ दिलाते हुए कहा कि अपने गॉव को भी स्वच्छ रखें, 14 जनवरी से 22 जनवरी 2024 तक स्वच्छता अभियान चलायें, जो गॉव सबसे ज्यादा स्वच्छ होगा, 10 गॉवों को सम्मान देने तथा अतिरिक्त विकास की योजनायें देने का कार्य किया जायेंगा। उन्होंने कहा कि आप सबके जीवन में खुशहाली लाने के लिए डबल इंजन की सरकार का खजाना खुला है, पैसे की कोई कमी नहीं है, विकास के कार्य किये जा रहें है, सरकार आपके साथ खड़ी है इस अवसर पर सांसद विनोद सोनकर, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य व जनपद के प्रभारी अवधेश गुप्ता, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मंझनपुर वीरेन्द्र फौजी व भरवारी श्रीमती कविता पासी, पूर्व विधायक लाल बहादुर व शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती अनीता त्रिपाठी तथा जिलाधिकारी सुजीत कुमार, पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी अरूण कुमार गोंड एवं मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।

[09/01, 9:22 pm] +91 96485 18828: *कम्बल बाटने में हो रहा पक्षपात*

कौशाम्बी कड़कड़ाती ठंड में ठिठुरते लोगों को तहसील प्रशासन कंबल नहीं बांट रहा है कम्बल बाटने जमकर पक्षपात हो रहा है केवल सिर्फ कागजों में तहसील के जिम्मेदार कम्बल बांट रहा है जिससे लोगों में आक्रोश भी व्याप्त है तहसील चायल में पीछे के दरवाजों से वकीलों को कई कई कंबल दिए जा रहे हैं तो वहीं कुछ खास लोगों को भी पीछे के दरवाजे से जिम्मेदार कम्बल दे रहे है वही गरीब जनता को कंबल न मिलने से ठिठुर कर मरने को वह मजबूर है। वही एक ताजा मामला सामने आए हैं जहां एक अधेड़ किसान ने नेवादा ब्लॉक के किरारी गांव में ठंड की वजह से दम तोड़ दिया है।

[09/01, 9:25 pm] +91 88408 52195: *वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*कौशाम्बी* थाना पिपरी पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्ता सुंदरी को गिरफ्तार किया गया थाना पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त पर विधिक कार्यवाही के पश्चात न्यायालय भेज दिया गया है।

[09/01, 9:32 pm] +91 88408 52195: *एएसपी ने किया कोखराज थाना का निरीक्षण*

*कौशाम्बी* अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कोखराज का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान थाना कार्यालय, महिला हेल्पडेस्क,साइबर हेल्प डेस्क,मेस,महिला व पुरुष बंदी गृह,सीसीटीएनएस कक्ष व थाना परिसर को चेक किया गया तथा दस्तावेजों के रख-रखाव व परिसर की साफ-सफाई हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

Taza Khabar