कौशाम्बी08नवम्बर23*राइफल शूटिंग में राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित धर्मा देवी इंटर कॉलेज की 4 छात्राओं का किया सम्मान*
*कौशाम्बी* 67वीं प्रदेशीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित धर्मा देवी इंटर कॉलेज की 4 छात्राएं रेशमा देवी (स्वर्ण पदक विजेता), मधु देवी (रजत पदक विजेता), शिखा वर्मा (रजत पदक विजेता) एवम् खुशबू देवी (कांस्य पदक विजेता) को बुधवार को प्रातःकालीन प्रार्थना सभा में वार्ड नंबर 09 जिला पंचायत सदस्य, कौशांबी मुंसाब अली उस्मानी के द्वारा माल्यार्पण, शील्ड एवम् अंगवस्त्रम से सम्मानित किया गया और राष्ट्रीय स्तर पर सफल होने हेतु आशीर्वचन दिए गए।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ राम किरण त्रिपाठी ने जिला पंचायत सदस्य कौशांबी का माल्यार्पण कर आभार व्यक्त किया और जिला पंचायत सदस्य कौशांबी की इस पहल को एक अनुकरणीय एवम् प्रेरणादायक कदम बताया जिससे अन्य छात्र छात्राओं को उत्साह एवम् प्रेरणा प्राप्त होगी।कार्यक्रम में समस्त शिक्षक, छात्र/छात्राएं एवं अन्य क्षेत्रीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे

More Stories
कानपुर नगर10जुलाई26*6 महीने का जिला बदर… फिर भी शहर में बेखौफ एंट्री!
कानपुर नगर10जुलाई26*पुलिस ने युवक को बेरहमी से पीटा
कानपुर नगर10जुलाई26*साइबर क्राइम ठगी पर कानपुर पुलिस आयुक्त के निर्देश पर एडीसीपी क्राइम के नेतृत्व में धर दबोचे गए साइबर ठग अपराधी*