कौशाम्बी07मार्च24*नलकूप बिजली बिल छूट से जनपद के 13607 नलकूप कनेक्शन धारक होंगे लाभान्वित*
*मुख्यमंत्री द्वारा उ0प्र0 के किसानों को सिंचाई के लिए नलकूपों के बिजली बिल पर शत-प्रतिशत छूट की व्यवस्था के शुभारम्भ कार्यक्रम का किया गया सजीव प्रसारण*
*कौशाम्बी।* प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इन्दिरा गॉधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में उ0प्र0 के किसानों को सिंचाई के लिए नलकूपों के बिजली बिल पर शत-प्रतिशत छूट की लागू की गई व्यवस्था का शुभारम्भ किया गया। इसका सजीव प्रसारण उदयन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में किया गया तथा उपस्थित किसानों ने मुख्यमंत्री के इस कार्य की सराहना किया तथा मुख्यमंत्री के सम्बोधन को सुना।
अधिशासी अभियंता अंकित कुमार ने बताया कि किसानों को सिंचाई के लिए नलकूपों से छूट योजना से जनपद के 13607 नलकूप कनेक्शन धारक लाभन्वित होंगे।इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती कल्पना सोनकर, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, अध्यक्ष नगर पंचायत सिराथू भोला यादव, मीडिया प्रभारी भोले शंकर, सदस्य जिला पंचायत अजय सोनी, जिलाध्यक्ष भा0कि0यू0 नूरूल इस्लाम, जिलाध्यक्ष बी0के0यू0 टिकैट चन्दू तिवारी बच्चा लाल सम्पूर्णानन्द आदि गणमान्य तथा अधीक्षण अभियंता प्रमोद अग्निहोत्री, अधिशासी अभियंता अंकित कुमार व राममूरत, समस्त उप खण्ड अधिकारी एवं अवर अभियंता उपस्थित रहें।

More Stories
नई दिल्ली30जुलाई26*पूर्व बस ड्राइवर के घर 28 करोड़ कैश,15kg सोना मिला नोट गिनते-गिनते 5 मशीनें खराब हुईं,
गाजीपुर30जुलाई26* समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल जी का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
मथुरा 30 जुलाई 26 कोसीकला क्षेत्रअंतर्गत पुलिस चौकी कोटवन कट के पास दो बसें आपस में टकराई*