कौशाम्बी07अप्रैल24*एएसपी के नेतृत्व में मंझनपुर और कड़ा पुलिस ने की वाहनों की चेकिंग*
*कौशाम्बी।* ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालो के विरूद्ध
प्रयागराज जोन अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज द्वारा
03 अप्रैल से 09 अप्रैल तक वाहनों की चेकिंग करने का निर्देश दिया इसी निर्देश के तहत चलाये जा रहे अभियान के तहत रविवार को एसपी अशोक कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ थाना मंझनपुर एवं थाना कड़ाधाम क्षेत्र अंतर्गत सघन चेकिंग की गई।इस दौरान बिना नम्बर प्लेट, ओवर लोड, बिना डीएल, बिना प्रपत्र, मादक पदार्थों का सेवन कर एवं ओवर स्पीड वाहन 03 पहिया 04 पहिया व ओवरलोड ट्रक तथा ऑटो रिक्सा/टेंपो में क्षमता से अधिक सवारी बैठाने वालो के विरूद्ध यातायात नियमों के अंतर्गत कार्यवाही की गई।इसी क्रम में यातायात पुलिस एवं जनपद के समस्त थानों की पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रांतर्गत वाहनों की चेकिंग कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गई, साथ ही लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए उनका पालन करने हेतु जागरूक किया गया।
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*