कौशाम्बी06नवम्बर23*वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गो को दिया जाएगा कुटिर उद्योग का प्रशिक्षण*
*कौशाम्बी।* जिलाधिकारी की अध्यक्षता में वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल के लिए स्वैच्छिक संस्था द्वारा संचालित वृद्धाश्रम की सुचारू संचालनार्थ गठित समिति की बैठक सम्पन्न हुई जिलाधिकारी सुजीत कुमार की अध्यक्षता में कार्यालय कक्ष में वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल के लिए स्वैच्छिक संस्था द्वारा संचालित वृद्धाश्रम की सुचारू संचालनार्थ गठित समिति की बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को नियमानुसार वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गो का आयुष्मान कार्ड बनवाने तथा नियमित अन्तराल पर कैम्प लगवाकर स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रबन्धक वृद्धाश्रम को बुजुर्गो को ठण्ड से बचाव के लिए सभी आवश्यक तैयारियॉ समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रबन्धक वृद्धाश्रम आलोक राय के आग्रह पर जिलाधिकारी ने उपायुक्त उद्योग को वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गो को कुटिर उद्योग से सम्बन्धित प्रशिक्षण दिलाने के निर्देश दिए।इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी नीरज कुमार, सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

More Stories
हरदोई 22 नवम्बर 26*पिहानी में चौथी बार हुआ भव्य खाटू श्याम जागरण, भजनों पर झूमे श्रद्धालु*
फतेहपुर 22 नवम्बर 26*हाईवे पर टूरिस्ट स्लीपर बस ट्रक से टकराई, परिचालक व एक यात्री की मौत, दो दर्जन यात्री घायल*
लखनऊ 22 नवम्बर 26*यूपी में 144 पुलिस उपाधीक्षकों का तबादला, वाराणसी में भी कई एसीपी बदले*