कौशाम्बी06अप्रैल*राहुल गांधी की सांसद सदस्यता रद्द होने पर कांग्रेसियों ने केन्द्र सरकार के प्रति प्रकट किया बिरोध*
*राहुल गांधी की सदस्यता रद्द कर दिए जाने से आम जनता आक्रोशित हैं और इसकी कीमत भाजपा को चुकानी पड़ेगी*
*कोखराज कौशाम्बी* राहुल गांधी की सांसद सदस्यता रद्द किए जाने के बाद कांग्रेसी नेताओं में उबाल है और कांग्रेसी नेताओं ने जमकर भाजपा सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में आम जनता भाजपा को करारा जवाब देगी वक्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता रद्द कर दिए जाने से आम जनता आक्रोशित हैं और इसकी कीमत भाजपा को चुकानी पड़ेगी
कांग्रेस कमेठी मानवाधिकार आयोग के तत्वाधान में कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष विष्णु कुमार सोनी के नेतृत्व में पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर विचार विभाग के कार्यकर्ता शमीम आलम ने टेढ़ी मोड टडहर पर चौपाल का आयोजन किया कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित चौपाल में कांग्रेस पार्टी के कार्यो को संबोधित करते हुए कांग्रेस की नीतियों को बताया गया और राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने पर आक्रोश व्यक्त किया गया बैठक के दौरान कई लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले सदस्यों ने पार्टी के प्रति आस्था जताई कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के सांसद सदस्यता रद्द होने के कारण केन्द्र सरकार के रवैये के प्रति विरोध प्रकट किया
इस मौके पर उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने कहा कि विपक्ष के बड़े व राष्ट्रीय पार्टी के लीडर के साथ भाजपा द्वारा किए गए इस अन्याय से आम जनमानस में जबरदस्त रोष है और आने वाले चुनाव में आम जनता भाजपा को इसका सबक जरूर सिखाएगी इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता व जिला अध्यक्ष ने राष्ट्रपति को ज्ञापन देने के लिए आवाहन किया मौके पर अन्य कार्यकर्ता जय करन सिंह, युवराज सिंह, कुमार, अमित कुमार,अजय सिंह,शिवकुमार जिला उपाध्यक्ष अजित कुशवाहा, हेमंत कुशवाहा सहित तमाम अन्य लोग उपस्थित रहें।

More Stories
लखनऊ17जून26*दम्पति शिक्षकों का शिक्षा निदेशालय पर प्रदर्शन, स्थानांतरण नीति में संशोधन की मांग।
रोहतास17जून26*विवाह पंजीकरण आज की आवश्यकता : काजी- ए- शरियत* डेहरी/ रोहतास से संवाददाता मोहम्मद
नैनीताल17जून26*लालकुआँ पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: 54 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ बिन्दुखत्ता का तस्कर गिरफ्तार