कौशाम्बी04मार्च24*रिटायर्ड उप निरीक्षक के बंद पड़े घर में ताला काटकर लाखों उठा ले गए चोर*
*दावत खाने रिश्तेदारी में परिवार सहित उप निरीक्षक गए थे मेरठ*
*भरवारी कौशाम्बी* कोखराज थाना क्षेत्र के शिशु मंदिर कालोनी भरवारी में रिटायर्ड उपनिरीक्षक के घर को चोरों ने निशाना बनाया और घर के अंदर से लाखों का सामान उठा ले गए हैं उप निरीक्षक रिश्तेदार के घर शादी कार्यक्रम में शामिल होने परिवार सहित मेरठ गए थे पड़ोसियों ने उन्हें मामले की सूचना फोन से दी है घर बंद कर दावत में जाने और बारिश का फायदा उठाते हुए सूने घर में एक के बाद एक लगातार पांच ताला को काट कर चोर घर के अंदर घुसे हैं अलमारी बक्सा बेड की तलाशी लेते हुए चांदी की करधनी सोने की अंगूठी कान का बाला चांदी की पायल और 11हजार रुपए नगद आदि सामान चोर उठा ले गए हैं भरवारी क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही है मामले का खुलासा नहीं हो रहा है जिससे लोग भयभीत बताए जाते हैं पुलिस ग्रस्त भी भरवारी क्षेत्र में कमजोर हो गई है जिसका फायदा चोर उठा रहे हैं
जानकारी के मुताबिक कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बे में पुलिस विभाग से रिटायर्ड उप निरीक्षक जगजीवन राम अपनी रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने के लिए मेरठ गए थे,और शनिवार की रात पड़ोस के घर से भी बारात गई हुई थी,मोहल्ले के कई लोगो के घर बंद थे,देर रात बारिश और सुनसान मोहल्ला देख चोर गेट का ताला काटकर अंदर घुस गए और घर की आलमारी पलंग आदि खंगाल ले गए।सुबह तड़के मोहल्ले के लोग बारात से वापस लौटे तो जगजीवन राम के घर के गेट का ताला खुला देखा तो हड़कंप मच गया,लोगो ने पड़ोसी जगजीवन राम और पुलिस को जानकारी दी,जानकारी मिलने के बाद डायल 112 और भरवारी चौकी पुलिस पहुंची और जांच की,लेकिन पीड़ित परिवार के नही होने पर चोरी की पूरी जानकारी नहीं हो पाई है मामले में पुलिस चौकी प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि चोरी की घटना हुई है,परिजन बाहर गए हुए है,अभी उनके घर पर पड़ोस के लोगो द्वारा दूसरा ताला लगवा दिया गया है,उनके आने और तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्यवाई की जायेगी

More Stories
महोबा 2 मार्च 26*घाटमपुर को 4विकेट से हरा कर विजेता बनी फतेहपुर टीम
महोबा 2 मार्च 26*निरंकुश अफसर शाही से बुंदेलखंड की दशा बदहाल,पूर्व मंत्री कुंवर बादशाह सिंह ने किया राजनीतिक चेतना का आवाहन
पूर्णिया बिहार2मार्च 26* होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन: भाजपा जिला मंत्री नूतन गुप्ता ने दी सामाजिक एकता का संदेश