कौशाम्बी03सितम्बर*नगदी और दो बाइकें हड़पने का चौकी इंचार्ज सैयदसरावां पर लगा आरोप*
*पीड़ित ने मामले की शिकायत सीओ से करते हुए लगाई गुहार*
*कौशांबी*।चरवा कोतवाली क्षेत्र के सैयदसरावां गांव निवासी इम्तियाज अहमद पुत्र निसार अहमद कबाड़ खरीदने का कारोबार करता है।उसने पिछले महीने पुलिस लाइन में नीलामी के दौरान बाइकें आदि खरीदा था।आरोप है कि यह जानकारी पाते ही चौकी इंचार्ज उसके गोदाम पर पहुंच गये और कबाड़ी को धमकाते हुए उससे 20 हजार रुपये नगद और दो बाइकें ले लिया।विरोध करने पर दरोगा ने उसे बरबाद कर देने की चेतावनी दी।दोनों बाइकों का 24 हजार रुपये मांगने पर चौकी इंचार्ज ने कबाड़ी को चोरी,गौकशी आदि मामलों में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी। साथ ही दरोगा ने मोबाइल पर कबाड़ी के साथ गाली गलौज भी किया।दरोगा की दबंगई से परेशान पीड़ित ने क्षेत्राधिकारी श्यामाकांत को चौकी इंचार्ज के खिलाफ मामले की तहरीर दी है।

More Stories
भोपाल18अगस्त26*सीएम डॉ. मोहन ने लिए अहम फैसले, एमपी के विकास के लिए 1 लाख 46 हजार करोड़ रुपये स्वीकृत*
नई दिल्ली18अगस्त26*दिल्ली में CPI की महत्वपूर्ण बैठक, 1 सितंबर की विशाल रैली को लेकर हुई चर्चा
कानपुर देहात 18 अगस्त 2026*जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम मे खण्ड शिक्षा अधिकारियों और जिला समन्वयक ने बच्चों के साथ किया मध्यान्ह भोजन।*