कौशाम्बी01मई*03 मई को मनाई जाएगी ईद:शहर क़ाज़ी*
*कौशांबी:* शहर क़ाज़ी मुफ्ती खुशनूद आलम एहसानी रज़वी साहब ने बताया की 29 रमज़ानुल मुबारक 1443 हिजरी मुताबिक 01 मई 2022 को ईद का चांद नज़र नहीं आया किंतु 30 का एतिबार करते हुए ऐलान किया जाता है की 02 मई 2022 को रमज़ानुल मुबारक की 30वीं तारीख है और शव्वालुल मुकर्रम 1443 हिजरी की पहली तारीख यानी ईदुल फितर 03 मई 2022 बरोज़ मंगल को मनाई जाएगी। उन्होंने बताया की ईद की रात इबादत करने का इस्लाम में बहुत महत्व है हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की हदीस है की जो अल्लाह के लिए ईदैन(दोनो ईद ईदुल फितर और ईदुल अजहा) की रात इबादत करेगा उसका दिल कयामत के दिन नहीं घबराएगा जबकि उस दिन लोगों पर डर की वजह से घबराहट तारी होगी।एक और हदीस में है की जो इस रात इबादत करता है उसपर जन्नत वाजिब(जरूरी) हो जाती है।
More Stories
दिल्ली 26 अक्टूबर 26*रेलवे काउंटर से टिकट लेने वालों के लिए बड़ी खबर…
महोबा 26 अक्टूबर 26*एक ही जिले में तैनात दो PCS अधिकारियों में पहले प्यार हुआ अब कर रहे है शादी
कौशाम्बी 26 अक्टूबर 26*महर्षि वाल्मीकि जयंती पर जनपद के विभिन्न मंदिरों में दीपदान एवं रामायण पाठ का आयोजन*