इटावा01मई*पूर्व सांसद की धर्मपत्नी की आत्मशांति हेतु शांति यज्ञ 4 मई को*
—————————————-
इटावा। केंद्रीय समाजसेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष एवं राज्यसभा के पूर्व सांसद स्मृति शेष बाबू दर्शन सिंह यादव की धर्मपत्नी श्रीमती शकुन्तला यादव की दिवंगत आत्मा की शांति हेतु 4 मई बुधवार को प्रातः साढ़े आठ बजे से हेंवरा कोठी स्थित आवास पर शांति यज्ञ किया जाएगा।
संयुक्त परिवार परंपरा के संस्कारों से संपन्न धर्मपरायण गृहिणी शकुंतला यादव का गत 23 अप्रैल की रात अस्वस्थता के चलते निधन हो गया था। हैंवरा स्थित समाधि स्थल पर हुए उनके अंतिम संस्कार में हजारों की संख्या में आकर लोगों ने उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी। पूर्व मुख्य मंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव , प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव समेत अनेक विशिष्टजनों ने भी उनके घर आकर दिवंगता को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोकाकुल परिवारीजनों केप्रति संवेदना प्रकट की।
स्व. यादव के पुत्र एवं केंद्रीय समाज सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज यादव ने अपने सभी शुभ चिंतक आत्मीयजनों से 4 मई को आयोजित शांति यज्ञ में शामिल होने का निवेदन किया है।

More Stories
सुल्तानपुर24अगस्त26*राष्ट्रगान के अपमान पर भड़के कांग्रेसी, कोतवाली में दी तहरीर*
मथुरा 24 अगस्त 26* गैर प्रान्त की अंग्रेजी शराब ,नगदी व प्रयुक्त गाड़ी सहित 02 अभियुक्त गिरफ़्तार
मथुरा 24 अगस्त 26* डकैती(ट्रान्सफार्मर) के मुकद्दमें में वांछित अभियुक्त 12 किग्रा0 तांबे के तार सहित गिरफ्तार किया गया ।*