कौशाम्बी 7 अक्टूबर 26*नवरात्रि को लेकर पीस कमेटी की बैठक,अधिकारियों ने दिए शांतिपूर्ण आयोजन के निर्देश*
*हर्रायपुर कौशाम्बी*। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज स्थित एक गेस्ट हाउस में नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों के पदाधिकारी, आयोजक और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
बैठक में उप जिलाधिकारी प्रेरणा गौतम ने दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारियों से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में आयोजन कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि पूजा पंडालों से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल संदीपन घाट थाना प्रभारी नागेंद्र कुमार नागर को सूचना दें,ताकि समय रहते उसका समाधान कराया जा सके अधिकारियों ने आयोजन के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने पर भी जोर दिया। बैठक में मूरतगंज चौकी प्रभारी अनिल कुमार पांडेय समेत थाना क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
More Stories
मुजफ्फरनगर 7 अक्टूबर 26* गरबी स्कूल मार्केट के व्यापारियों ने किया राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत,,,
लखनऊ 7 अक्टूबर 26*’56 इंच का सीना’ है तो बैलेट से चुनाव कराएं :संजय सिंह*
कानपुर नगर 7 अक्टूबर 26*खासपुर में समाजवादी पार्टी की पीडीए चौपाल आयोजित: रचना सिंह गौतम