पूर्णिया बिहार 7 अक्टूबर 26 *कोशी स्नातक चुनाव 2026: महानंदा सभागार में माइक्रो प्रेक्षकों का प्रथम प्रशिक्षण*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ़ पूर्णिया डिविजन बिहार
पूर्णियाबिहार / बिहार विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन के अंतर्गत कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, 2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को महानंदा सभागार, पूर्णिया में माइक्रो प्रेक्षकों का प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
*निष्पक्ष चुनाव में माइक्रो प्रेक्षकों की भूमिका अहम – डीएम*
प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहायक निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार IAS ने कहा कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया में माइक्रो प्रेक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण और संवेदनशील होती है। उन्होंने सभी प्रेक्षकों को अपने कर्तव्यों का पालन पूरी निष्पक्षता, सजगता और तत्परता के साथ करने का निर्देश दिया। साथ ही भारत निर्वाचन आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।
*प्रशिक्षण में इन बिंदुओं पर दिया गया जोर*
प्रथम प्रशिक्षण सत्र में माइक्रो प्रेक्षकों को उनके अधिकारों, कार्यों और दायित्वों की बारीकी से जानकारी दी गई। मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया का सूक्ष्म स्तर से अवलोकन करने तथा पूरी प्रक्रिया की गोपनीयता बनाए रखने का निर्देश दिया गया। किसी भी प्रकार की अनियमितता या व्यवधान की स्थिति में बिना विलंब किए वरीय पदाधिकारियों को सूचित करने की कार्यप्रणाली समझाई गई।
*मॉक पोल और रिपोर्टिंग का मिला व्यावहारिक ज्ञान*
मतदान वाले दिन की गतिविधियों, मॉक पोल और आवश्यक रिपोर्टिंग को लेकर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस सत्र में कार्मिक-सह-प्रशिक्षण कोषांग के वरीय पदाधिकारी-सह-अपर समाहर्ता (विभागीय जांच), नोडल पदाधिकारी-सह-स्थापना उप समाहर्ता, निदेशक DRDA, बायसी एवं धमदाहा के अवर निर्वाचन पदाधिकारी तथा मास्टर ट्रेनर अमोल झा ने उपस्थित माइक्रो प्रेक्षकों को विस्तार से प्रशिक्षित किया।
More Stories
मुजफ्फरनगर 7 अक्टूबर 26 गरबी स्कूल मार्केट के व्यापारियों ने किया राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदित्य प्रहलाद पाहुजा का जोरदार स्वागत,,,
मथुरा 7 अक्टूबर 26*थाना नौहझील पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को 01 अवैध हथियार सहित किया गया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर 7 अक्टूबर 26 पंजाबी समाज सम्मान परिवार सुभाषनगर की नई कार्यकारिणी का गठन,,,