कौशाम्बी 6 अप्रैल 26**जिलाधिकारी ने की जिला पोषण समिति की बैठक*
*कौशांबी।* जिलाधिकारी डॉ.अमित पाल की अध्यक्षता में उदयन सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक सम्पन्न हुई।बैठक में जिलाधिकारी ने पोषण ट्रैकर पर ऑगनबाड़ी केन्द्रों के खुलने की स्थिति की समीक्षा के दौरान कुछ ऑगनबाड़ी केन्द्र न खुले पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए सभी सीडीपीओ. को विशेष ध्यान देते हुए प्रतिदिन अनुश्रवण कर सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने निजी भवनों में संचालित ऑगनबाड़ी केन्द्रों को सरकारी भवनों में शिफ्ट कराने की स्थिति की समीक्षा के दौरान कहा कि जहॉ पर ऑगनबाड़ी केन्द्र, सरकारी भवन में शिफ्ट कराया जाना सम्भव नहीं है, वहॉ पर ऑगनबाड़ी केन्द्र के निर्माण के लिए प्रस्ताव उपलब्ध करा दिया जाय। उन्होंने सभी सीडीपीओ. को ऑगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों की उपस्थिति और बढ़ाने के भी निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने मुख्य सेविकाओं से सैम बच्चों की संख्या पोषण पुनर्वास केन्द्र में भर्ती कराए जाने एवं उनका फॉलोअप की जानकारी प्राप्त करते हुए अपेक्षित कार्यवाही प्रगति न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए सभी सीडीपीओ से कहा कि ऑगनबाड़ी कार्यकत्रियों के साथ साप्ताहित बैठक कर विभागीय योजनाओं कार्यक्रमों में शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित किया जाय। इसके साथ ही उन्होंने विगत माह में सैम बच्चों को पोषण पुनर्वास केन्द्र में भर्ती न कराने वाले सीडीपीओ.मुख्य सेविकाओं का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी सीडीपीओ. से कहा कि सैम मैम बच्चों का चिन्हीकरण कर पोषण पुनर्वास केन्द्र में भर्ती कराया जाय। शत-प्रतिशत होम विजिट एवं पुष्टाहार का वितरण सुनिश्चित कराया जाय।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।
*सुशील केसरवानी वरिष्ठ पत्रकार ब्यूरो चीफ जनपद कौशांबी* 9838824938

More Stories
उत्तर प्रदेश1अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली1अगस्त जुलाई26* पत्रकारों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन, विधानसभा उपाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
नई दिल्ली1अगस्त26*लोकसभा ने जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, 2026 पारित कर दिया है…