कौशाम्बी 5दिसम्बर 25*जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारियों को नवाचार करने के दिए निर्देश*
*कौशांबी।* जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने उदयन सभागार में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, मनरेगा, स्वतः रोजगार एवं प्रधानमंत्री आवास योजना आदि योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा के दौरान लक्ष्य के सापेक्ष समूह का गठन न पाये जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए उपायुक्त एन.आर.एल.एम. को समूह गठन में प्रगति लाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने उपायुक्त एन.आर.एल.एम. को रिवाल्विंग फण्ड, सामुदायिक निवेश निधि एवं कैश क्रेडिट लिंकेज में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना/मुख्यमंत्री आवास योजना की समीक्षा के दौरान खंड विकास अधिकारियों को अधूरे आवासों को शीघ्र पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माणाधीन ऑगनबाड़ी केन्द्रों एवं अन्नपूर्णा भवनों का कार्य भी शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने मनरेगा की समीक्षा के दौरान मानव दिवसों में विकास खंड कड़ा, सरसवा व मंझनपुर में अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए खंड विकास अधिकारियों को शत-प्रतिशत प्रगति लाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने मनरेगा के 100 दिवस कार्य एवं ई-केवाईसी में अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर खंड विकास अधिकारी, कड़ा का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों को अपने-अपने विकास खण्ड में नवाचार करने के भी निर्देश दिए बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें.

More Stories
लखनऊ11जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
गोरखपुर11 जून26*जीडीए कर्मचारी बनकर ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, आवास दिलाने के नाम पर ऐंठे थे पैसे
कानपुर नगर 11/06/2026*बखरिया में दलित बस्ती राख, अनाज तक जला, पर रोड न होने से फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची – रचना सिंह गौतम