जयपुर26जुलाई26*तीज की उमंग और सौंदर्य से सजा ‘प्री-तीज फेस्टिवल एवं एलीट कनेक्ट 2026’
जयपुर से ब्रजेश पाठक यूपीआजतक
जयपुर। शिल्पी फाउंडेशन की ओर से जयश्री ज्वेलर्स के सहयोग से ‘प्री-तीज फेस्टिवल एवं एलीट कनेक्ट 2026’ का भव्य आयोजन जयपुर में उत्साह, उमंग और पारंपरिक संस्कृति के रंगों के बीच किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ तीज माता की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य द्वार पर जयश्री ज्वेलर्स की ओर से तीज माता की विधिवत पूजा-अर्चना कर अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में संस्था की मुख्य संरक्षक सुनीता अग्रवाल एवं लक्ष्मी अग्रवाल के सान्निध्य में मुख्य अतिथि डॉ. मुक्तिका आहस्कर, आरएएस अधिकारी तथा अति विशिष्ट अतिथि डॉ. स्नेहलता भारद्वाज ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से आयोजन की शोभा बढ़ाई।
तीज की पारंपरिक छटा को जीवंत करते हुए महिलाओं ने आकर्षक तीज श्रृंगार और परिधानों में भाग लिया। ‘तीज की राजकुमारी’ का खिताब भावना माथुर ने अपने नाम किया। वहीं प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कारों में राखी पुरोहित, मीनू, मिसेज कौर एवं शिवानी ने अपनी प्रतिभा और आकर्षक प्रस्तुति से पुरस्कार प्राप्त किए।
कार्यक्रम में तीज के श्रृंगार-रस पर आधारित अंताक्षरी ने सभी का खूब मनोरंजन किया। इसके साथ ही पल्लवी जी द्वारा प्रस्तुत खूबसूरत तीज के लहरिये पर नृत्य ने राजस्थानी संस्कृति और लोक परंपरा की मनमोहक झलक प्रस्तुत की। कार्यक्रम में लकी ड्रॉ भी आयोजित किया गया, जिसमें शिल्पी माथुर एवं इशिका विजेता रहीं।
कार्यक्रम को सफल एवं यादगार बनाने में शिल्पी फाउंडेशन की निदेशिका शिल्पी अग्रवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके कुशल नेतृत्व, रचनात्मक सोच और महिलाओं को एक मंच पर जोड़ने की पहल की उपस्थितजनों ने सराहना की। उन्होंने तीज की परंपरा को आधुनिक सामाजिक जुड़ाव और नेटवर्किंग के साथ जोड़कर कार्यक्रम को एक नया आयाम दिया।
कार्यक्रम के सहयोगी जयश्री ज्वेलर्स की विशेष भूमिका रही। तीज माता की पूजा से लेकर आयोजन की भव्यता और प्रतिभागियों के उत्साह को बढ़ाने तक जयश्री ज्वेलर्स का सहयोग उल्लेखनीय रहा। पारंपरिक भारतीय संस्कृति, नारी सौंदर्य और त्योहारों की गरिमा को प्रोत्साहित करने के लिए संस्था की ओर से जयश्री ज्वेलर्स के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
पूरे कार्यक्रम का प्रभावशाली एवं सधे हुए अंदाज में मंच संचालन एंकर सीमा वालिया ने किया। अपनी सहज, ओजपूर्ण और चुटीली शैली से उन्होंने कार्यक्रम में ऊर्जा बनाए रखी और अतिथियों, प्रतिभागियों तथा दर्शकों को पूरे समय जोड़े रखा।
कार्यक्रम में तीज की पारंपरिक संस्कृति, मनोरंजन, संगीत, नृत्य, खेल, पुरस्कार और आपसी मेलजोल का सुंदर संगम देखने को मिला। आयोजन ने न केवल राजस्थानी संस्कृति और तीज की परंपराओं को जीवंत किया, बल्कि महिलाओं एवं प्रतिभागियों को नए संपर्क और संबंध बनाने का एक सुंदर मंच भी प्रदान किया।
शिल्पी फाउंडेशन का यह आयोजन तीज की खुशियों, संस्कृति, सौंदर्य और आपसी जुड़ाव की यादगार मिसाल बनकर सामने आया।
जयपुर से ब्रजेश पाठक की रिपोर्ट

More Stories
पूर्णिया बिहार 26 जुलाई26 *बनमनखी में 6 घंटे में खुला हत्या का राज! पत्नी समेत 5 गिरफ्तार, शव गड्ढे से बरामद* मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया
लखनऊ26जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
कौशाम्बी26जुलाई26*मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण,व्यवस्थाओं का लिया जायजा*