कौशाम्बी 5दिसम्बर 25*गौशालाओं के लिए चिन्हित चारागाह की शत-प्रतिशत भूमि पर चारे की बुवाई सुनिश्चित करने के निर्देश*
*कौशांबी।* जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने उदयन सभागार में गौ-आश्रय स्थलों के संबंध में जनपद स्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की बैठक की।जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, खण्ड विकास अधिकारियों एवं अधिशासी अधिकारियों को गौ-आश्रय स्थलों में शीत ऋतु के दृष्टिगत गोवंशों को ठंड से बचाव के लिए सभी आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को जनपद स्तरीय अधिकारियों से गौ-आश्रय स्थलों में गोवंशों को ठंड से बचाव सहित आदि की गई आवश्यक व्यवस्थाओं का सत्यापन कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं सभी खंड विकास अधिकारियों को गौशालाओं के लिए चिन्हित चारागाह की शत-प्रतिशत भूमि पर चारे की बुवाई सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि उप जिलाधिकारी से समन्वय कर आवश्यकतानुसार और चारागाह की भूमि चिन्हित कराई जाय। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को सहभागिता योजना के तहत् गोवंशों की सुपुर्दगी में और प्रगति लाने के निर्देश दिए बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

More Stories
मथुरा 14 अगस्त 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत 01 अभियुक्त को अवैध नशीला पदार्थ (गांजा) सहित गिरफ्तार किया गया ।*
बांदा 14 अगस्त 26*अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ ने शहीद विद्यार्थी रामचंद्र प्रजापति जी का शहादत दिवस मनाया गया*
भागलपुर14अगस्त2026*भव्य 251 कलश शोभा यात्रा विषहरी पूजा को लेकर के निकल गया