कौशाम्बी 4अप्रैल 26*हिंदुओं के संगठित होने से देश को मिलेगा हिंदू राष्ट्र का दर्जा*
*विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने निकाली शोभायात्रा*
*कौशाम्बी।* विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की ओर से शनिवार को जनपद के कई स्थानों से भगवान श्रीराम की शोभा यात्रा निकली गई। यह यात्रा विहिप के प्रांत धर्म यात्रा प्रमुख अजय पांडेय व विहिप के जिला अध्यक्ष नीलमणि त्रिपाठी की अगवाई में करारी,ओसा,समदा, मंझनपुर आदि स्थानों का भ्रमण किया। इस इस दौरान संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम के जयकारा लगाए।जिला में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जन्मोत्सव को लेकर हिंदू संगठनों व धर्मावलंबियों ने रामनवमी में भव्य शोभायात्रा निकाली।विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष नीलमणि तिवारी ने कहा कि देश की मजबूती के लिए हिंदू समाज के हर व्यक्ति को संगठित होना जरूरी है। तभी हिंदू राष्ट्र घोषित होगा उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो गया है अब काशी व मथुरा में भी भव्य मंदिर का निर्माण शीघ्र कराया जाएगा उन्होंने कहा कि हिंदू समाज के लोगों को भगवान राम के आदर्शों पर चलने की जरूरत है।विशेष वर्ग के लोग हिंदू समाज में भेदभाव उत्पन्न कर फूट डालने का प्रयास कर रहे हैं।लेकिन हम सबको संगठित होकर हिंदू धर्म की रक्षा करना होगा। जिला सह मंत्री विवेक जायसवाल की अगुवाई में मूरतगंज से भगवान राम की शोभायात्रा निकाली गई इसी तरह जनपद के सभी प्रखंड के पदाधिकारी ने अपने-अपने क्षेत्र से शोभायात्रा निकाली। जो ओसा,मंझनपुर समदा होते हुए मंझनपुर स्थित डायट मैदान में पहुंची,इसके बाद भगवान राम की झांकी के साथ शोभा यात्रा ने पूरे मंझनपुर नगर का भ्रमण किया।इसमें मुख्य रूप से काशी प्रांत धर्म यात्रा प्रमुख अजय पांडेय,जिला अध्यक्ष नीलमणि, जिला मंत्री राजेंद्र पाल,जिला उपाध्यक्ष राम अभिलाष व उमेश केसरवानी,कोषाध्यक्ष नरेंद्र साहू, जिला मीडिया प्रभारी शैलेंद्र द्विवेदी, गौ रक्षा प्रमुख रूपेंद्र शर्मा,बजरंग दल संयोजक धीरेंद्र सिंह जिला मातृशक्ति प्रमुख राधा,सह मातृशक्ति प्रमुख सुषमा,प्रीती समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More Stories
भागलपुर 26मई26*पुलिस कि बड़ी सफलता सुलतानगंज थाना अंतर्गत मिनी गन फैक्ट्री का उद्भदन,
भागलपुर26मई26*गंगा दशहरा को लेकर अजगैविनाथ धाम के उत्तरवाहिनी गंगा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी*
भागलपुर26मई26* आंधी का कहर: आम का पेड़ गिरने से 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत,