कौशाम्बी 3 मार्च 26*बालू लदा ओवर लोड ट्रैक्टर नाला में धंसा,रास्ता में लगा भीषण जाम*
*ओवर लोड ट्रैक्टर चालन से कनवार के ग्रामीणों में आक्रोश,ध्वस्त हो गई सड़कें*
*अझुवा कौशाम्बी* उत्तर प्रदेश सरकार के स्पष्ट नियमों के बावजूद सड़कों पर ओवरलोड वाहनों के संचालन को रोकने में प्रशासन पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है। बालू माफिया द्वारा अवैध रूप से मौरंग की ढुलाई की जा रही है। ओवरलोड बालू लदे ट्रैक्टर ट्राली और ट्रकों की अवैध आवाजाही से ग्रामीण क्षेत्र की मुख्य सड़क तेजी से क्षतिग्रस्त हो रही है।
मंगलवार को कनवार गांव सड़क पर एक ओवरलोड बालू लदा ट्रैक्टर सड़क किनारे नाला में धंस गया जिससे बिछियावा सहित क्षेत्र के दर्जनों गांव के लोगों का मुख्य मार्ग बाधित हो गया ।जबरजस्त जाम लग गया सूचना पर मौके पर पहुंची अझुवा चौकी पुलिस ने दूसरे ट्रैक्टर से खींच कर रास्ता सुचारू कराने का प्रयास किया लेकिन नाकाम रही 5 घंटे तक आवागमन बाधित रहा ।बालू दूसरे ट्रैक्टर में लोड करवा दिया। कनवार गांव के कृष्ण कुमार अभिजीत कुमार, दीनू ,सज्जन सिंह रमेश ,दिनेश कुमार सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बताया इसी मार्ग से भोर 3:00 से 50 से अधिक ओवरलोड बालू लदे ट्रैक्टर निकलते हैं । जिसकी शिकायत प्रशासन से की गई लेकिन ओवर लोड बालू लदे ट्रैक्टर ट्राली के परिचालन में रोक नही लग सकी है। कनवार ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मेवा लाल ने बताया हमारे गांव क्षेत्र की मुख्य मार्ग ओवरलोड बालू ट्रैक्टरों से पूर्ण क्षतिग्रस्त हो गया है अभी 10 दिन पहले कनवार बॉर्डर से बिछियावा मार्ग में कनवार गांव के पहले तक सड़क मरम्मती करण किया गया था लेकिन ओवर लोड बालू ट्रैक्टरों के अधाधुंध परिचालन से सड़कें ध्वस्त हो गई ।

More Stories
नईं दिल्ली7अगस्त26*RBI ने बैंकों को निर्देश दिया है कि लोन डिफॉल्ट होने पर वे लेनदारों के मोबाइल, टैबलेट या लैपटॉप लॉक या बंद नहीं कर सकेंगे।
लखनऊ7अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….*
जयपुर7अगस्त26*जयपुर में अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सामाजिक न्याय संगठन का अभियान शुरू