कौशाम्बी 3 मार्च 26*अझुवा कस्बा क्षेत्र में होलिका दहन शांतिपूर्ण संपन्न*
*होलिका स्वरूप बनाकर हुआ होलिका दहन*
*अझुवा कौशांबी* आदर्श नगर पंचायत अझुवा कस्बा क्षेत्र में सोमवार देर रात होलिका दहन का पर्व शांतिपूर्ण और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। यह आयोजन रात्रि 12:00 बजे के बाद कस्बे और आसपास के गांव में परंपरागत रीति रिवाज के अनुसार किया गया अझुवा कस्बा क्षेत्र में 11 स्थानों पर होलिका सजाई गई थी हालांकि शुभ मुहूर्त के चक्कर में 5 स्थानों पर होलिका दहन नहीं हो सका ।कस्बे के शायरी माता तिराहा पर नगर के युवकों ने होलिका का स्वरूप बनाकर होलिका दहन कराया है इसके अतिरिक्त आधा दर्जन स्थानों पर श्रद्धालुओं ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। त्योहार को सकुशल संपन्न करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा प्रमुख स्थान और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल भी तैनात किया गया था पुलिस कर्मियों ने लगातार गस्त कर शांति एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित की सैनी कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पर्व से पूर्व क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों के साथ बैठके आयोजित कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई थी ।नागरिकों ने भी प्रशासन का पूर्ण सहयोग करते हुए सौहार्द और भाईचारे के साथ इस पर्व को मनाया है।

More Stories
पूर्णिया19जून26*12 साल में PM मोदी ने बनाया नया रिकॉर्ड, जनता का विश्वास और मजबूत हुआ : ललन सिंह*
नई दिल्ली19जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
लखनऊ19जून26*“जो कांग्रेस भगवान राम का मंदिर न बनने पाए उसके लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया था”