कौशाम्बी 28 फ़रवरी 26*उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को गैस सिलेण्डर रिफिल सब्सिडी का प्रदान किया गया डमी चेक*
*कौशांबी।**जनपद मुख्यालय मंझनपुर के डायट मैदान में होली के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को गैस सिलेण्डर रिफिल सब्सिडी वितरण कार्यक्रम में लाभार्थियों सुनीला, संगीता, रेखा, साधना, रामसखी, फूलकली, ज्ञानमती, पूनम, शान्ति, सविता, आशा, शरिफुन, निशा, रहमतुन, निशा, उर्मिला, नसीमा बानों, सगीरून निशा उर्मिला देवी, राजरानी व सुषमा देवी को प्रतीकात्मक रूप से गैस सिलेण्डर रिफिल सब्सिडी का डमी चेक मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी और भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने प्रदान किया। इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मंझनपुर वीरेन्द्र फौजी व अध्यक्ष को-आपरेटिव बैंक शिवमोहन मौर्य सहित अन्य व्यक्ति एवं उप कृषि निदेशक सतेन्द्र तिवारी जिलापूर्ति अधिकारी मंगेश कुमार मौर्य व जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कमलेन्द्र कुमार कुशवाहा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शनिवार को लोकभवन सभागार, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में होली के शुभ अवसर पर रूपये 150 करोड़ धनराशि से प्रदेश के 1.86 करोड़ उज्ज्वला योजना के परिवारों को गैस सिलेण्डर रिफिल सब्सिडी की धनरशि खातों में हस्तान्तरित किया गया। इसका सजीव प्रसारण डायट मैदान में आयोजित कार्यक्रम में किया गया तथा उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री के उद्बोधन को सुना।

More Stories
अनूपपुर 14 अप्रैल 26*अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं, गाड़ी का बोर्ड लगाने के लिए पद नहीं: संजय साहू*
अनूपपुर 14 अप्रैल 26*अमरकंटक में जंगल की आग बनी आफत,थाना परिसर में खड़े वाहनों को लिया अपने चपेट में*
मथुरा 14 अप्रैल 26* हत्या के प्रयास व बलबा के अभियोग में बाँछित 01 अभियुक्त को अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार ।*