कौशाम्बी 23 फ़रवरी 26*पश्चिम शरीरा पुलिस ने अर्धसैनिक बल के साथ किया फ्लेग मार्च प्रेम और आपसी सौहार्द पूर्ण मनाएं होली एवं ईद*
*होली के त्योहार और रमजान के त्यौहार को लेकर के पूरे जिले में अर्धसैनिक बल के जवानों ने डेरा जमा लिया है और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच त्यौहार मनाए जाएंगे*
*महेवाघाट कौशांबी* । जनपद में शांति,कानून व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत जाफरपुर महावा गांव में थानाध्यक्ष पश्चिम शरीरा ने अर्धसैनिक बल के जवानों के साथ फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च का उद्देश्य क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना असामाजिक तत्वों में कानून का भय पैदा करना तथा आमजन में विश्वास कायम करना बताया गया। पुलिस और अर्धसैनिक बल की संयुक्त टीम ने गांव के मुख्य मार्गों, बाजार और संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त करते हुए लोगों से संवाद भी किया।
थानाध्यक्ष ने स्पष्ट संदेश दिया कि किसी भी प्रकार की अफवाह, अराजकता या शांति भंग करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।ग्रामीणों से अपील की गई कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें और सोशल मीडिया पर फैल रही अपुष्ट खबरों पर विश्वास न करे फ्लैग मार्च के दौरान गांव में सुरक्षा बलों की मौजूदगी से आम नागरिकों में भरोसा बढ़ा। कई ग्रामीणों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कदमों से क्षेत्र में शांति और सौहार्द बना रहता है।पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में कानून व्यवस्था को लेकर कोई भी लापरवाही नहीं बरती जाएगी और आगे भी इसी प्रकार की सघन गश्त व फ्लैग मार्च जारी रहेंगे। होली के त्योहार और रमजान के त्यौहार को लेकर के पूरे जिले में अर्धसैनिक बल के जवानों ने डेरा जमा लिया है और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच त्यौहार मनाए जाएंगे।

More Stories
लखनऊ28जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….*
सुल्तानपुर28जुलाई26*अमहट मंडी की समस्याओं का “अंबार”, व्यापारी नेताओं ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार – “जल्दी आंख खोलो”*
फतेहपुर28जुलाई26*फतेहपुर स्थित दीवानी न्यायालय परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।