कौशाम्बी 21 नवम्बर 26*भरवारी में रामलीला भवन के ताले को लेकर विवाद,पुलिस ने ताला तुड़वाया तो भड़की रामलीला कमेटी*
*जिन लोगों ने भगवान राम की संपत्ति में ताला तोड़ने का काम किया है,वह रामद्रोही हैं*
*भरवारी कौशाम्बी।* पुरानी बाजार भरवारी में रामलीला भवन के ताले को लेकर रामलीला कमेटी और योग केंद्र के बीच विवाद बढ़ गया है। पुलिस ने रामलीला भवन में लगा ताला तुड़वा दिया,जिसके बाद रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने नाराजगी जताई है। मामला डीएम,एसपी और सीओ तक पहुंचा।रामलीला कमेटी पुरानी बाजार भरवारी की जमीन कस्बे के मेहता रोड में है, जो राजस्व अभिलेखों में भी रामलीला कमेटी के नाम दर्ज बताई जाती है। रामलीला की भूमि पर कुछ वर्षों पूर्व नगर पालिका ने 48 लख रुपए के सरकारी धन से भवन का निर्माण कराया। इसी भवन में योग केंद्र चल रहा था बताया जा रहा है कि भवन की मरम्मत, साफ-सफाई बिजली का बिल आदि तमाम खर्चों को लेकर जब रामलीला कमेटी ने योग केंद्र से मांग की,तो उन्होंने इनकार कर दिया। इसके बाद रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों की योग केंद्र से नाराजगी हो गई। रामलीला कमेटी ने भवन में ताला लगा लिया। यहीं से तनाव शुरू हो गया।योग केंद्र वाले चाबी मांगते रहे,रामलीला वाले चाबी देने से इनकार करते रहे। इसी बीच आरोप है कि योग केंद्र वालों ने रामलीला भवन का ताला तोड़ दिया।
*पीपल के पेड़ को लेकर भी आपत्ति*
*भरवारी कौशाम्बी* बताया जाता है कि योग केंद्र ने रामलीला भवन के अंदर की जमीन में पीपल का पेड़ लगा दिया था, जिस पर रामलीला कमेटी ने आपत्ति की। इसी आपत्ति के चलते कमेटी ने भवन की चाबी नहीं दी। मामला पुलिस तक पहुंचा। डीएम,एसपी,सीओ के संज्ञान में आने पर ताला खुलवाने का निर्देश रामलीला अध्यक्ष को दिया गया।रामलीला अध्यक्ष ने कहा कि ताला ऐसे नहीं खुलेगा,जेल चला जाऊंगा मंजूर है, लेकिन भवन रामलीला का ही है। योग केंद्र के नाजायज दबाव में ताला नहीं खुलेगा।मौके पर पहुंची पुलिस ने रामलीला भवन में बंद ताला तुड़वा दिया।
*कमेटी ने उठाए सवाल*
*भरवारी कौशाम्बी* रामलीला कमेटी का कहना है कि सवाल उठता है कि रामलीला भवन पर लगे ताले को तोड़ने का क्या अधिकार पुलिस को है? किस अधिकार से पुलिस ने रामलीला भवन का ताला तोड़ दिया, जबकि यह संपत्ति अभिलेखों में रामलीला भवन के नाम दर्ज है। कमेटी का आरोप है कि योग केंद्र भवन के नाम पर रामलीला की संपत्ति पर कब्जा करने का प्रयास हो रहा है।
*योग केंद्र पक्ष का दावा*
*भरवारी कौशाम्बी* 21 जून 2021 को योग केंद्र भवन का उद्घाटन हुआ था। वीरेंद्र केसरी का कहना है कि इस भवन में योग के 5–7 क्लास प्रतिदिन चलते हैं,जिससे समाज के तमाम लोग योग से स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं और भवन में ताला बंद कर दिए जाने से योग बंद हो जाएगा बीरेंद्र जी ने बताया कि योग केंद्र में योगा सीखने का कार्य लगभग दस वर्षों से लगातार चल रहा है जिसमें सैकड़ों महिला एवं पुरुष सुबह शाम प्रतिदिन आया करते है इतना ही नहीं नन्हे मुन्ने बच्चों के साथ तमाम महिला पुरुष जिम भी करने आया करते है lजिसके चलते भरवारी की जनता के लिए ऐसे बेहतर कोई और स्थान भी नहीं अब तो यहां पर आकर योगा एवं जिम करने वाले सभी अपने आपको आस्था एवं अपनी को सुरक्षित महसूस करते है l
*रामलीला अध्यक्ष ने क्या कहा*
*भरवारी कौशाम्बी* रामलीला कमेटी के अध्यक्ष संतोष केसरवानी का कहना है कि जिन लोगों ने रामलीला भवन का ताला तोड़ा,वह रामद्रोही हैं। हिंदू सनातन धर्म में कोई पीपल का पेड़ काटता नहीं है,इसलिए रामलीला की जमीन कब्जा करने के लिए पीपल का पेड़ लगाया गया। जिन लोगों को पीपल का पेड़ लगाना है,वह अपने घर में लगाएं। इनकी मंशा जमीन कब्जा करने,जमीन हथियाने की है।उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने भगवान राम की संपत्ति में ताला तोड़ने का काम किया है,वह रामद्रोही हैं और प्रशासन उन पर पूरी तरह से कार्रवाई करे।धर्म की संपत्तियों पर कब्जा करने से गंदा काम नहीं हो सकता।

More Stories
कौशाम्बी 21 नवम्बर 26*भरवारी नया बाजार में हनुमान मंदिर के सामने हुआ भावपूर्ण मिलन*
कौशाम्बी 21 नवम्बर 26*पूर्व विधायक दयाराम पासी को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई
कौशाम्बी 21 नवम्बर 26*भवंस मेहता स्नातकोत्तर महाविद्यालय भरवारी मे हिंदी सिनेमा पटकथा लेखन’ पर विशेष व्याख्यान का सफल आयोजन*