कौशाम्बी 20 मार्च 26**रोजगार मेले के प्रचार-प्रसार के दृष्टिगत वाहनों को हरी झण्डी दिखा कर डीएम ने किया रवाना*
*कौशांबी।* प्रदेश सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष‘ पूर्ण होने के अवसर पर रोजगार मिशन के अन्तर्गत जनपद के इच्छुक युवक/युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वृहद प्रचार-प्रसार वाहनों को जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी उपस्थित रहें।
जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि वृहद रोजगार मेले का आयोजन दिनांक-24 मार्च, 2026 को राजकीय महामाया महाविद्यालय, ओसा, मंझनपुर के परिसर में किया जाएगा। यह प्रचार वाहन जनपद के समस्त तहसीलों, विकास खण्डों, नगर पालिकाओं, नगर पंचायतो सहित ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में भ्रमण कर प्रचार-प्रसार करेंगे। मेले में अधिक से अधिक इच्छुक युवा प्रंतिभाग कर विभिन्न कंपनियों में अपने उज्जवल भविष्य के अवसरों की तलाश कर सकतें हैं।इस अवसर पर नोडल प्रधानाचार्य राजकीय आई0टी0आई0 सिराथू यजुवेन्द्र नाथ, कौशल विकास मिशन से दीपक मौर्य, शिव नरेश शुक्ला, आकास सिंह, प्रतीक अवस्थी, जिला सेवायोजन कार्यालय व0सहायक विनोद कुमार सिंह एवं बृजेश कुमार पाण्डेय उपस्थित रहें।
*सुशील केसरवानी वरिष्ठ पत्रकार कौशांबी* 9838824938

More Stories
नई दिल्ली 1 सितमबर 26*दिल्ली के रामलीला मैदान में भाकपा की राष्ट्रीय जनसभा, सत्ता परिवर्तन और जन मुद्दों पर गरजे नेता
लखनऊ 1 सितंबर 26*❇️यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर मंथन तेज, 328 सीटों पर सपा और 75 पर कांग्रेस का प्रस्ताव चर्चा में*
पूर्णिया बिहार 1 सितंबर26* बेटियों की सुरक्षा में चट्टान बनी पूर्णिया पुलिस, सड़कों पर उतरी QRT और ‘पुलिस दीदी’ की टीम,