कौशाम्बी 20 मार्च 26*घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी कालाबाजारी और अवैध बिक्री रोकने के लिए टीम ने की छापेमारी*
*दुकानदारों को कोयला भट्टी के उपयोग के लिए किया प्रेरित*
*कौशाम्बी*। जिलापूर्ति अधिकारी के निर्देश पर पूर्ति विभाग की टीम ने शुक्रवार को चायल तहसील क्षेत्र के मूरतगंज बाजार सहित कई बाजारों में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी कालाबाजारी और अवैध बिक्री रोकने के लिए छापेमारी की है,टीम ने दुकानदारों को कोयला भट्टी के उपयोग के लिए प्रेरित किया।इसी क्रम में शुक्रवार को सप्लाई इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने टीम के साथ चायल क्षेत्र के बेरुवा में छापेमारी की। टीम ने गैस चूल्हे की दुकानों,मिठाई की दुकानों और ठेले-पटरी पर दुकान लगाने वाले एक दर्जन से अधिक स्ट्रीट वेंडरों के दुकानों की जांच टीम के अधिकारियों ने बताया कि जांच की।जांच के दौरान टीम को सभी जगह स्थिति सामान्य मिली और कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई।टीम ने चाय नाश्ते के ठेले वाले दुकानदारों के यहां कोयला भट्टी के प्रयोग किए जाने पर प्रसन्नता जताई और अन्य लोगों को भी कोयला भट्टी के प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया।

More Stories
रुढ़की १५ मई २६ * रुड़की में एक निकाह समारोह उस समय हाईवोल्टेज ड्रामे में बदल गया जब दूल्हे की कथित प्रेमिका ने बैंक्वेट हॉल पहुंच कर शादी रुकवा दी
धार म प्र १५मई २६ * मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर पीठ ने धार स्थित भोजशाला को हिंदू मंदिर बताते हुए बड़ा फैसला सुनाया है।
सुल्तानपुर १५ मई २६ * नकली बताशा फैक्ट्री पर प्रशासन की छापेमारी, ब्रांड कॉपी कर घटिया माल बेचने का आरोप,सैंपल जांच को भेजे, नकली कारोबारियों में मचा हड़कंप