कौशाम्बी 2 नवम्बर 26*मूरतगंज में पटाखा दुकानदारों की बैठक,थाना प्रभारी ने दिए सुरक्षा के सख्त निर्देश*
*पक्का तालाब पर प्रस्तावित होगा पटाखा बाजार,बिना अनुमति पटाखा बिक्री पर होगी कार्रवाई*
*हर्रायपुर कौशाम्बी।* दीपावली पर्व को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए थाना संदीपन घाट पुलिस ने मूरतगंज कस्बे के गेस्ट हाउस में पटाखा व्यापारियों एवं स्थाई-अस्थाई लाइसेंस धारकों की आवश्यक बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी एनके नागर ने की।बैठक में थाना प्रभारी ने पटाखा दुकानदारों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी मूरतगंज के पक्का तालाब पर पटाखा बाजार प्रस्तावित है। पटाखों का भंडारण निर्धारित मानकों और क्षमता के अनुसार ही किया जाएगा। कस्बे की आबादी,घरों या बस्तियों में पटाखों की दुकानें लगाने की अनुमति नहीं होगी।
थाना प्रभारी ने निर्देश दिया कि प्रत्येक दुकान के पास बालू और पानी की व्यवस्था अनिवार्य रूप से रखी जाए। दुकानदार अपनी दुकानें लगभग एक मीटर की दूरी पर लगाएं और दुकानों को एक-दूसरे से सटाकर न रखें। उन्होंने स्पष्ट किया कि अस्थाई लाइसेंस समय से प्राप्त करना जरूरी है। एसडीएम की अनुमति के बिना पटाखा बिक्री करने पर कार्रवाई की जाएगी। सभी दुकानदार नियमानुसार आवेदन जमा कर अनुमति प्राप्त करना सुनिश्चित करें।इस दौरान थाना प्रभारी ने व्यापारियों से दीपावली पर्व आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने तथा सुरक्षा व्यवस्था में स्थानीय पुलिस का सहयोग करने की अपील की।बैठक में मूरतगंज चौकी प्रभारी व उपनिरीक्षक चंद्रभान यादव, आदि मौजूद रहे
More Stories
मथुरा 2 नवम्बर 26*मथुरा रिफाइनरी में 801 इंजीनियर रेजिमेंट की टीम ने किया तकनीकी अभ्यास
मथुरा 2 नवम्बर 26*यम द्वितीया पर्व की तैयारियों को लेकर नगर आयुक्त ने किया क्षेत्रीय पार्षदगण सहित संबंधित अधिकारियों के साथ मंथन
मथुरा 2 नवम्बर 26*84 कोस की परिक्रमा तीन राज्यों में कैद!आस्था का भूगोल बड़ा या सरकारों की सरहदें?