कौशाम्बी 13 मार्च 26*बीएसए ने किया प्रभारी प्रधानाध्यापिका उच्च प्राथमिक विद्यालय,बिरनेर को निलम्बित*
*कौशांबी।* जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कमलेंद कुमार कुशवाहा ने समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए प्रकरण की जांच खण्ड शिक्षा अधिकारी-नेवादा से कराई।खण्ड शिक्षा अधिकारी-नेवादा ने जांच कर आख्या उपलब्ध कराई गई, जिसमे दिनांक 11.03.2026 को विद्यालय में बनवाये गए एम.डी.एम. में सूड़े पाये गये, उपस्थित ग्रामीणों एवं बच्चों ने सोयाबीन की बड़ी में सूड़े दिखायें। सोयाबीन का बड़ी पूरी तरह से खराब पायी गयी। जिस पर रसोईयों द्वारा बताया गया कि 02 माह पूर्व सोयाबीन की बड़ी लाई गयी थी।पूर्व में श्रीमती रश्मि, इ.प्र.अ.को बताया गया कि बड़ी खराब है,परन्तु श्रीमती रश्मि, इ.प्र.अ. द्वारा उस पर कोई कार्यवाही नही की गयी। दिनांक 09.03.2026 को भी खाने में सूड़े निकले थे,जिसकी शिकायत बच्चों द्वारा श्रीमती रश्मि, इ.प्र.अ. से की गयी थी,परन्तु श्रीमती रश्मि, इ.प्र.अ. द्वारा एम.डी.एम.की गुणवत्ता में कोई सुधार नही किया गया।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने रश्मि,इ.प्र.अ.उच्च प्राथमिक विद्यालय-बिरनेर को प्रथम दृष्ट्या दोषी पाए जाने के कारण तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है।

More Stories
अयोध्या5मई26*डीसीएम ने कार में मारी टक्कर, नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा टला
कानपुर नगर5मई26*तीन मासूम लापता: परिवार की पुकार“बच्चों को सुरक्षित लौटाने में समाज आगे आए
भागलपुर5मई2026*जिले का स्थापना दिवस पर,दीपोत्सव एवं संगोष्ठी का आयोजन,