कौशाम्बी 1/12/25*राष्ट्रपति के कार्यक्रम में धर्मा देवी इंटर कॉलेज केन के छात्रों ने जलवा बिखेरा*
*भारत स्काउट गाइड कार्यक्रम में प्रतिभाग कर विद्यालय वापस लौटे विद्यार्थी और शिक्षक का हुआ सम्मान*
*कौशाम्बी* 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी,लखनऊ में 23 नवम्बर 2025 से 29 नवम्बर 2025 के मध्य विकसित युवा-विकसित भारत व एक भारत श्रेष्ठ भारत थीम पर आयोजित हुए भारत स्काउट व गाइड कार्यक्रम में प्रतिभाग कर विद्यालय वापस लौटे धर्मा देवी इण्टर कॉलेज के 07 छात्रों के साथ स्काउट मास्टर ललित कुमार का 01 दिसम्बर 2025 को प्रार्थना सभा में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राम किरण त्रिपाठी व अन्य शिक्षकों द्वारा माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। स्काउट मास्टर ललित कुमार ने प्रार्थना सभा में विद्यालय के बच्चों को इस हीरक जयंती कार्यक्रम की गतिविधियों के विषय में जानकारी दी गई।इस कार्यक्रम का शुभारम्भ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल ने किया था। इस कार्यक्रम में छात्रों ने पाइनारिंग, कैम्पक्राफ्ट, एडवेंचर, नाटक, लोकनृत्य व फूडप्लाजा आदि विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभाग कर कौशाम्बी जनपद के साथ साथ प्रयागराज मण्डल को गौरवान्वित किया। इस कार्यक्रम का समापन नारी शक्ति की प्रतिरूप भारत की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने किया

More Stories
मथुरा 14 अगस्त 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत 01 अभियुक्त को अवैध नशीला पदार्थ (गांजा) सहित गिरफ्तार किया गया ।*
बांदा 14 अगस्त 26*अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ ने शहीद विद्यार्थी रामचंद्र प्रजापति जी का शहादत दिवस मनाया गया*
भागलपुर14अगस्त2026*भव्य 251 कलश शोभा यात्रा विषहरी पूजा को लेकर के निकल गया